डीएम उमेश मिश्रा पुरकाजी के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास देखकर हुए खुश

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पुरकाजी कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो वो विद्यालय में चल रही स्मार्ट क्लास और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर गदगद हो गये। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से भी मिलकर बातचीत की। विद्यालय में शैक्षिक विकास और गुणवत्ता बनाने के लिए सहयोग देने पर उन्होंने निरीक्षण में साथ रहे नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट की भी प्रशंसा की।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बुधवार को अचानक पुरकाजी के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे और यहां पर संचालित की जा रही स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी भी उनके साथ मौजूद रहे। यहां डीएम को बताया गया कि नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता को निखारने के लिए कंपोजिट विद्यालय में 75 इंच की हीक्विजन कम्पनी के कई कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्मार्ट बोर्ड स्क्रीन पर पढ़ाई करने वाले बच्चों और शिक्षिकाओं से सवाल जवाब किए। डीएम के सवालों का सभी ने संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण में डीएम को जब यह पता चला कि इस स्कूल में 861 बच्चों का पंजीकरण है और कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति भी लगभग शत प्रतिशत ही है, तो वो काफी प्रसन्न नजर आये। उनको बताया गया कि नगर पंचायत पुरकाजी की ओर से विद्यालय को स्मार्ट क्लास बोर्ड दिए जाने के साथ ही यहां पर बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, उनके खेलकूद के साधन और अन्य व्यवस्था भी कराई गई हैं।

इसको लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी और स्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा के प्रयासों और सहयोग के लिए जमकर प्रशंसा की। डीएम ने कहा कि सभी नगर पंचायतों को शैक्षिक उत्थान के लिए अपने अपने स्तर से यदि इस तरह की सोच के साथ काम किया जाये तो ये विद्यालय एक आदर्श विद्यालय बनकर सामने आयेंगे और बच्चों का शैक्षिक स्तर भी निखरेगा। डीएम ने कहा कि जिस प्रकार से पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी यहां पर शैक्षिक स्तर को संवारने के लिए चिंतित हैं, सहयोग हैं और प्रयासरत भी हैं, वैसा ही जज्बा सभी को रखना चाहिए। चेयरमैन जहीर ने बताया कि उनके द्वारा लगातार कस्बे में सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है, जो भी संसाधन और सहयोग नगर पंचायत कर सकती है, वो किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हम पुरकाजी कस्बे के सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करायें। इसके लिए लगातार स्मार्ट बोर्ड विद्यालयों को उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहे हैं। हमें खुशी है कि जनता के प्रेम के सहारे जो सहयोग नगर पंचायत ने विद्यालयों को किया, उससे वहां शिक्षा व्यवस्था की स्थिति में बदलाव आया है, बच्चों को बेहतर शिक्षा के साधन मिल रहे हैं, क्योंकि कस्बे के इन विद्यालयों में ग्रामीण अंचलों से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। उन्होंने प्रशंसा के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का भी आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें:  10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्र की आत्महत्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद: मुरादनगर थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, थाने में शिकायत करने आया था पीड़ित परिवार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर, डाक कांवड़ बनी कौतूहलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »