जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रितीश सचदेवा ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए वहां पर पीड़िताओं से संवाद किया गया और लोक अदालत के आयोजन की भी जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रितीश सचदेवा ने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज के आदेशानुसार उनके द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, सचिव ने सेंटर में उपलब्ध कानूनी सहायता, परामर्श, पुनर्वास एवं अन्य सेवाओं का जायजा लिया तथा वहां उपस्थित पीड़िताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ चर्चा करते हुए महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, त्वरित न्याय एवं आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर महिलाओं के विधिक अधिकारों और सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खूनी मोड बिलासपुर कट पर पुल बनने का रास्ता साफ

इस दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने आमजन को सूचित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च 2025 को न्यायालय परिसर, मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं पूर्व विवादित वादों का त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं समझौतापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावे, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत एवं जल बिल संबंधी मामले, बैंक )ण विवाद और राजस्व मामले एवं अन्य समझौता योग्य वाद का निस्तारण कराया जायेगा। बताया कि लोक अदालत में मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से किया जाता है, जिससे वादकारी पक्षों को त्वरित न्याय प्राप्त होता है तथा अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचा जा सकता है। आमजन से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाएं एवं अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण कराएं।

इसे भी पढ़ें:  छतेला गांव में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार देख रो पड़े मनेश गुप्ताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी एसटीएफ ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ सेवा शिविरों में विद्युत कनेक्शन-सीसीटीवी अनिवार्यजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »