जिला बार संघ ने अनुशासनहीन अधिवक्ताओं को दी सख्त चेतावनी

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के जिला जज के साथ अधिवक्ताओं का विवाद समाप्त नहीं हो पा रहा है। इस मामले में कार्यवाही को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्नान पर पिछले चार नवम्बर से चली आ रही काम बंद हड़ताल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है। ऐसे में युवा अधिवक्ता भी प्रदर्शन कर रहे हैं, अब गाजियाबाद प्रकरण में समाधान होने तक हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में जिला बार संघ ने अनुशासनहीनता करने वाले अधिवक्ताओं के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। हड़ताल के दौरान कामकाज करने का दोषी पाये जाने पर ऐसे अधिवक्ता को बार संघ से दस साल के लिए बाहर कर दिया जायेगा। बार का यह फैसला चर्चाओं में आ गया है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद, पांच मामलों का हाथों-हाथ निपटारा

बता दें कि गाजियाबाद में जिला जज अनिल कुमार के साथ वकीलों के विवाद का अभी हल होता नजर नहीं आ रहा है। संघर्ष समिति के आह्नान पर पश्चिम के दूसरे जिलों के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी बार संघ ने हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया है। गाजियाबाद में जिला जज अनिल कुमार की अपनी अदालत में वकीलों के साथ कहा सुनी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जिला जज की अदालत में घुसकर वकीलों पर लाठी चार्ज कर दिया था। जिसको लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के वकील लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर आज मुजफ्फरनगर में जिला बार संघ की बैठक की गई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि गाजियाबाद प्रकरण में सम्मान जनक समाधान होने तक वकीलों की कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। बताया गया कि आज की बैठक में यह भी बड़ा फैसला लिया गया कि यदि किसी अधिवक्ता ने हड़ताल का पालन नहीं किया, तो उस पर जुर्माने नहीं लगाया जायेगा, बल्कि ऐसे अनुशासनहीन अधिवक्ता के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 10 साल के लिए उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सुसाइड स्पॉट से पिकनिक स्पॉट बनेगी मोती झील

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी कार्यालय में युवक ने एसएसपी के सामने ज़हरीला पदार्थ खायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप लाई 248 करोड़ रुपये का बजटजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »