1.17 करोड़ में बिक गया भरतिया कालोनी का विवादित मकान

मुजफ्फरनगर। पिछले दिनों हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं के निशाने पर आये भरतिया कालोनी के विवादित मकान का सौदा 1.17 करोड़ रुपये में कर दिया गया है। हिन्दू बाहुल्य इलाके में इस मकान को गैर सम्प्रदाय के व्यक्ति द्वारा खरीद लिये जाने के बाद से ही हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर लगातार आंदोलन और प्रदर्शन करते हुए जांच की मांग की जा रही थी। मकान खरीदने में स्टाम्प चोरी और सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप लगाये तो वहीं इसको बेचने में भी बड़ा खेल होने का संदेह व्यक्त करते हुए मकान की खरीद और फरोख्त मामले की उच्च स्तरीय समिति गठित करते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की गयी है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला भरतिया कालोनी की वाल्मीकि बस्ती में पिछले दिनों एक दो मंजिला मकान को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया था। यह पूरा इलाका हिन्दू बाहुल्य माना जाता है, लेकिन इस मकान को एक मुस्लिम द्वारा खरीद किये जाने और उसमें राजनीतिक पार्टी का कार्यालय चलाने को लेकर स्थानीय नागरिकों ने हल्ला बोल दिया था। इसके बाद हिन्दूवादी संगठनों ने इस प्रकरण को लेकर आंदोलन शुरू करते हुए जांच के साथ ही कार्यवाही की मांग की। इसी बीच इस मकान का सौदा भी कर दिया गया है। विश्व हिन्दू परिषद् के नेता ललित माहेश्वरी ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से की गई शिकायत में इस मकान को खरीदने से लेकर बेचने तक गंभीर रूप से स्टाम्प चोरी करते हुए सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने और मकान में सरकारी नाले की भूमि को कब्जाने के आरोप लगाते हुए डीएम से उच्च स्तरीय समिति गठित करते हुए जांच कराये जाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नाम

ललित माहेश्वरी के अनुसार तहसील सदर के खसरा नम्बर 213 अलमासपुर अन्दर हदूद के अन्तर्गत कायम भरतिया कालोनी वाल्मीकि बस्ती की उक्त सम्पत्ति के रूप में दर्ज मकान मौहम्मद नदीम पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा, बुढ़ाना ने मकान मालिक लक्ष्मी भारती पत्नी अशोक भारती निवासी पटेलनगर से 25 जून 2024 को बजरिये बैनामा खरीदा था। उस दौरान मकान की मालियत 40 लाख रुपये दर्शायी गई थी। इसमें तथ्यों को छिपाते हुए सम्पत्ति का क्षेत्रफल करीब 333 वर्ग गज दर्शाया गया है, जबकि मौके पर यह सम्पत्ति करीब 475 वर्ग गज है, इसलिए बड़े पैमाने पर स्टाम्प चोरी की गई। निर्माण नक्शे में केवल भूमि पर दो कमरे पीछे बने दिखाये गये और ओपन टू स्काई में बैनामा करा लिया गया, जबकि मौके पर दो मंजिला भवन निर्मित है, जिसका नक्शा भी एमडीए से पास नहीं है। नदीम ने मकान खरीदने के बाद कॉमर्शियल श्रेणी में उक्त मकान पर 80 लाख रुपये का बैंक से लोन भी स्वीकृत करा लिया। बैंक लोन होने के बावजूद भी विक्रय करने के लिए एग्रीमेंट (इकरारनामा) किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव की तैयारी शुरू, डीएम ने परखी कलक्ट्रेट में व्यवस्था

09 सितम्बर 2024 को कराये गए इस इकरारनामे में मौहम्मद नदीम द्वारा दीपचन्द पुत्र अतर सिंह निवासी मकान नम्बर 84 मौहल्ला रैदासपुरी, मुजफ्फरनगर और अरविन्द कुमार पुत्र )षिपाल निवासी 110, बस स्टैण्ड कुटबा, मुजफ्फरनगर को सम्पत्ति 1.17 करोड़ रुपये में विक्रय करने का सौदा तय कर 10 लाख रुपये बतौर बयाना प्राप्त किये हैं। आरोप है कि इस इकरारनामे को भी स्टाम्प शुल्क की चोरी करते हुए फर्जी तरीके से कराया गया है और खरीदार अरविन्द एवं दीपचंद पर ही बैंक का 80 लाख रुपये का लोन चुकाने का जिम्मा रखा गया है, बैनामा नवम्बर तक कराने का समय निर्धारित किया गया है। बैनामे पर शेष 27 लाख नदीम को खरीदारों द्वारा देना तय हुआ है। जून में नदीम द्वारा मकान खरीदने की कीमत 40 लाख थी, जो तीन महीने में ही बढ़कर एक करोड़ के पार हो गई। ललित माहेश्वरी ने डीएम से की गई शिकायत में कहा कि ये सीधे तौर पर सब रजिस्ट्रार को गुमराह करते हुए स्टाम्प शुल्क की चोरी करते हुए धोखाधड़ी का मामला है। उन्होंने उच्च स्तरीय समिति का गठन कर बिन्दूवार जांच कराये जाने की मांग की है। उनका कहना है कि हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में गैर सम्प्रदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीद लिये जाने के कारण हिन्दूवादी संगठनों और क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है, किसी दिन इसमें धार्मिक उन्माद के कारण शहर का माहौल खराब होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए इसको गंभीरता से लिया जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शिकायत पत्र भेजा है। उनका कहना है कि प्रशासन यदि ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता तो सभी लोगों को साथ लेकर हम बड़ो आंदोलन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  24वें में तीर्थंकर भगवान महावीर की मनाई गई 2624वीं जन्म जयंती

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  24वें में तीर्थंकर भगवान महावीर की मनाई गई 2624वीं जन्म जयंतीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद चौक की राह में एमडीए का अडंगा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  SOG ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 9 लड़कियां–4 युवक हिरासत में; फ्लैट भाजपा नेत्री के पति के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »