देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस व बीएमसी अधिकारियों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को सौपा

देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस व बीएमसी अधिकारियों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को सौपा। ज्ञातव्य है कि मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी द्वारा 16 अप्रैल की सुबह विले पार्ले (पूर्व) स्थित जैन मंदिर को बेदर्दी से JCB मशीन से ध्वस्त करा दिया गया जबकि उसी दिन मैटर कोर्ट में सुनवाई हेतु ज्ञापित था। इस ध्वंस में जैनों के पूज्य तीर्थंकरों की मूर्तियों का अपमान किया गया और पवित्र धार्मिक ग्रंथों को सड़कों पर फेंक दिया गया।लगभग 30 सालों से अधिक समय से जैन श्रद्धालु इस मंदिर में शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना एवं भक्ति के लिये नित्य आते हैं। उन अहिंसा पालक श्रद्धालुओं के समूह को भी पुलिस बल द्वारा प्रताड़ित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक होटल रिसोर्ट प्राईवेट लिमिटेड अपने व्यावसायिक स्वार्थ की पूर्ति एवं विस्तार लाभ पंहुचाने के लिये BMC ‘K’ वॉर्ड ईस्ट के लालची अधिकारी *नवनाथ घाडगे* ने मनमाने तरीके से जैन मंदिर के ध्वंस का आदेश जारी किया और पुलिस बल की उपस्थिति मे 16 अप्रैल की सुबह कुछ ही मिनटों में, हाई कोर्ट के शुरू होने से पहले, मंदिर को तोड़ दिया गया। इसी को लेकर आज देवबंद में श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के नेतृत्व में जैन समाज द्वारा एक ज्ञापन प्रतिनिधि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति) , श्रीमान नरेंद्र मोदी जी (प्रधानमंत्री) , श्रीमान सी.पी. राधाकृष्णन (राज्यपाल महाराष्ट्र) , श्रीमान देवेंद्र जी फडणवीस (मुख्यमंत्री महाराष्ट्र) के नाम देवबंद एसडीएम युवराज सिंह को सौपां। जिसमें अधिकारियों पर कार्यवाही कर मंदिर का पूर्ण निर्माण किया जाए । ज्ञापन देने वालों में पंचायत पंचायत समिति के अध्यक्ष मोनी जैन , महामंत्री शुभम जैन , कोषाध्यक्ष मनोज जैन (पिल्लू) ,अंकित जैन ,अमित जैन विजेंद्र जैन ,मुकेश जैन , प्रतिक जैन , संयम जैन , समस्त जैन समाज उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA IMPACT-तीन महीने में शहर के छह कूड़ा डलावघर बंदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ‘तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी…’, विजय ने पत्नी से फोन पर कहे थे ये आखिरी शब्द

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA IMPACT-तीन महीने में शहर के छह कूड़ा डलावघर बंदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »