एकता विहार गेट को हटाने की मांग, ईओ से मिले लोग

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर एकता विहार के मुख्य मार्ग पर बनवाये गये प्रवेश द्वार को लेकर एक बार फिर से विवाद गहरा गया है। लोगों के भारी विरोध पर हुई जांच में ध्वस्तीकरण के आदेश होने के बावजूद भी कार्यवाही न होने से लोगों में गुस्सा है। इसको लेकर कुछ लोग टाउनहाल पहुंचकर ईओ से मिले और गेट हटवाने की मांग की। ईओ ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

बता दें कि करीब तीन माह पूर्व नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 15 के अन्तर्गत आने वाले एकता विहार कालोनी के मुख्य मार्ग पर प्रवेश द्वारा का निर्माण कराया गया था। सभासदपति प्रमोद कुमार ने इस गेट का नामकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वार कर दिया था। इसी को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया। इस मुद्दे पर सभासद पति और विपक्षियों के बीच तीखी बहस और जमकर नोकझोंक हुई। लोगों ने मौके पर ही प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि यह गेट अनाधिकृत रूप से बनवाया गया है और इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन में परेशानी होने के साथ ही विवाद भी बना रहेगा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता पर हमले का खुलासा आठ आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद विवाद थम गया था और गेट को जस का तस छोड़ दिया गया था। इसी गेट को लेकर अब फिर से हलचल हुई है। मंगलवार को कुछ लोग टाउनहाल पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिले और एकता विहार में बनवाया गया प्रवेश द्वार हटवाने की मांग की। इन लोगों ने बताया कि गेट निर्माण पर विवाद होने के बाद पालिका के एई निर्माण ने जांच की थी और गेट का निर्माण अवैध पाये जाने के साथ ही उन्होंने इसको हटवाने के लिए आदेश भी जारी किये थे, लेकिन इसके बाद कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने लोगों को बताया कि गेट हटवाने या जांच के बारे में उनको जानकारी नहीं है। न ही यह प्रकरण उनके संज्ञान में लाया गया है। एई द्वारा कोई आदेश जारी किया गया, उसकी भी जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो वो जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही करेंगी। इसके लिए उन्होंने लोगों से समय मांगा है। वहीं लोगों ने कहा कि यह गेट कालोनी में जातिगत संघर्ष और विवाद का भी रूप धारण कर सकता है, कोई घटना हुई तो पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा। लोगों ने कहा कि वो अपनी बात लेकर बड़े अधिकारियों के पास भी जायेंगे और पालिका ने काम नहीं किया तो प्रदर्शन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  18 दिन चली अग्निवीर भर्ती का समापन, सोमवार को सैन्य दल की विदाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद जैन समाज के इतिहास में गौरव का अध्याय — आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 37वां पुष्प वर्षायोग संपन्नराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धा भाव से मना वीर बाल दिवस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  18 दिन चली अग्निवीर भर्ती का समापन, सोमवार को सैन्य दल की विदाईजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »