एमजी पब्लिक स्कूल में पर्यटन, पर्यावरण और वन्य जीवन पर वाद-विवाद

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को कक्षा 5 के छात्रों के लिए एक विचारोत्तेजक हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘क्या पर्यटन का तेजी से बढ़ना पर्यावरण और वन्य जीवन के लिए हानिकारक है?’ रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यार्थियों ने न केवल अपनी उत्कृष्ट भाषण-कला का प्रदर्शन किया, बल्कि पर्यावरणीय मुद्दों पर अपनी गंभीर सोच और जागरूकता का भी परिचय दिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार अत्यंत स्पष्टता, आत्मविश्वास और प्रमाणिकता के साथ प्रस्तुत किए। प्रकृति के प्रति उनकी चिंता और जागरूकता हर श्रोता को प्रभावित कर रही थी। बच्चों ने अपने भाषणों में वन्य जीवों के निवास स्थानों में बढ़ते मानवीय हस्तक्षेप, प्रदूषण, प्लास्टिक उपयोग और अव्यवस्थित पर्यटन गतिविधियों से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को गहराई से रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में जो जागरूकता और तर्कशक्ति देखने को मिली, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। पर्यावरण और वन्य जीवन की रक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। पर्यटन को संतुलित और जिम्मेदार बनाकर ही हम प्रकृति की सुंदरता को सुरक्षित रख सकते हैं। हमारे छोटे-छोटे प्रयास, जैसे प्लास्टिक का कम उपयोग, जैव विविधता की रक्षा और नैतिक पर्यटन को अपनाना, इस दिशा में बड़े बदलाव ला सकते हैं। पर्यटन का विकास आवश्यक है, लेकिन अगर यह बिना पर्यावरण संतुलन के किया जाए तो इसका प्रतिकूल प्रभाव प्रकृति के लिए विनाशकारी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  एलएंडटी के वेयर हाउस में भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राख

प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें समसामयिक मुद्दों पर सोचने और अपने विचार अभिव्यक्त करने का मंच भी प्रदान करती हैं। बच्चों की यह सहभागिता बताती है कि यदि हम उन्हें सही दिशा दें, तो वे न केवल अच्छे नागरिक बनेंगे, बल्कि प्रकृति के रक्षक भी बन सकते हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे प्रकृति के मित्र बनें और अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में योगदान दें। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए ये संदेश दिया कि पर्यटन बढ़े, लेकिन प्रकृति भी सुरक्षित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दस पुलिसकर्मियों सहित 16 लोग घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पति-देवर विवाहिता को दे रहे बहन के फोटो वायरल करने की धमकीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–रोहाना टोल कब्जाने पर भाकियू नेताओं पर मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »