प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी की फैक्ट्री के गार्ड पर जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी की फैक्ट्री पर तैनात गार्ड पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान हुए गार्ड को प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि अज्ञात हमलावर गार्ड को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर बाद में देख लेने की धमकी भी देकर गये हैं। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी लगातार पीड़ितों की आवाज उठाते हुए कई मामलों में आंदोलन कर चुके हैं। इस दौरान उनकी कई लोगों के साथ रंजिश भी हुई है। उनके समाज में प्रभाव को देखते हुए कुछ लोग द्वेष भी रखते हैं, ऐसे में उन पर भी हमला होने की आशंका बनी है। इस घटना को लेकर संस्था के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों के लोगों ने भी रोष जताया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम ने स्वास्थ्य सेवा से कंट्रोल रूम तक परखा

प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी पुत्र स्व. राजपाल सिंह निवासी रामुपरी ने भोपा थाना प्रभारी के नाम एक तहरीर देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर रहकडा में उनका एक कैमिकल प्लांट स्थित है। यहां पर सुरक्षा और कार्य के लिए उन्होंने प्रवेश पुत्र बारू निवासी गांव राजपुर कलां को गार्ड के रूप में नौकरी पर रखा हुआ है। बताया कि बीती रात जब प्रवेश फैक्ट्री से बाहर किसी कार्य से निकला तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आये तीन अज्ञात युवकों ने उसको आवाज देकर रोक लिया और उसका नाम पूछने के बाद अचानक ही लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। प्रवेश ने हमला रोकने के लिए अपने हाथ आगे कर दिये, जिससे उसके हाथों पर लोहे की रॉड का वार हुआ। प्रवेश ने शोर मचा दिया। उसको काफी चोट आई। आवाज होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये। इसके बाद ग्रामीण ने ही गार्ड को रात्रि में किसी चिकित्सक से उपचार दिलाया। सवेरे मनीष चौधरी ने घायल गार्ड को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया और पुलिस से इस मामले में जांच करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का समाज में प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले दिनों उनके द्वारा कई मामलों में पीड़ितों की आवाज उठाते हुए उनको न्याय दिलाने का काम किया है। ऐसे में आशंका है कि उनके खिलाफ रंजिशन साजिश रची जा रही है। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए पुलिस ने क्षेत्र में रात्रि में गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत के साथ गिरफ्तारी देंगे हजारों किसान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तीन विद्यार्थियों का नीट क्वालीफाई करने पर हुआ सम्मानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  SAWAN KANWAR-शिवरात्रि पर दिखा भक्ति और आस्था का उल्लास

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार देख रो पड़े मनेश गुप्ताजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »