MUZAFFARNAGAR-बैंकट हाॅल के गेट पर फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव

मुजफ्फरनगर। एक युवक का शव बैंकट हाॅल के गेट पर फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की ओर से मामले की जांच की मांग की गई है। मृतक के भाई का कहना है कि शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर तितावी क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर पर फांसी लगा दी। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेर

थाना चरथावल क्षेत्र के गांव बधाई कला निवासी 22 वर्षीय शक्ति सिंह पुत्र नरेश गांव में ही एक बैंकट हाॅल पर काम करता था। सोमवार दोपहर को शक्ति सिंह का शव बैंकट हाॅल के गेट पर फंदे से लटका पाया गया। मृतक के बड़े भाई कुलदीप ने बताया कि उसका छोटा भाई शक्ति 12वीं पास है। वह गांव में ध्यान सिंह मलिक के बैंकट हाॅल पर काम करता था, जिसे गांव के छोटू ने किराए पर लिया हुआ था। बताया कि शक्ति प्रतिदिन की तरह बैंकट हाॅल पर काम करने के लिए घर से गया था। अपराहन 2.00 बजे उसे फोन आया कि उसके छोटे भाई शक्ति का शव बैंकट हाॅल में गेट पर लटका हुआ है। कुलदीप के अनुसार उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो शक्ति का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुलदीप ने बताया कि मौके से छोटू फरार है। बताया कि उसके मृतक भाई के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। कंधे और हाथ पर चोट लगी हुई है। घुटनों में भी घिसड है। एसएचओ चरथावल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर थाना तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी सुनीता पत्नी हरेन्द्र की बेटी तनु ने अपनी मां को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तनु ने बताया कि उसकी मां ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद उनको अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से जुड़े सोनू और मनोज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मतांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर के भतीजे के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, 10 संपत्तियां चिह्नित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल के लिए योगी सरकार ने नहीं भेजा केन्द्र को कोई प्रस्तावजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »