सभासद की शिकायत-ईओ ने पालिका को लगा दिया 50 लाख का फटका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अभी तक भी पार्किंग के ठेके नहीं होने को लेकर पालिका सभासद और भाजपा नेता ने अधिशासी अधिकारी पर पालिका को राजस्व हानि पहुंचाते हुए 50 लाख रुपये का फटका लगाने के आरोप में शिकायत कर जांच कराये जाने की मांग की है।

पालिका के वार्ड 25 के सभासद राजीव शर्मा ने सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष, डीएम और चेयरमैन को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने बताया कि ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह अपने पद का दुरूपयोग करते हुए एक मनमाने ढंग से व्यवस्था चलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने आयुक्त से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि ईओ डॉ. प्रज्ञा ने पार्किंग ठेकों की नीलामी व्यवस्था को भंग कर दिया, जबकि इसी से पालिका को हर साल ठेकों से बड़ी आय होती रही है। ईओ इसमें ई निविदा की व्यवस्था अपनी मनमानी से ला रही है, जबकि यह एक नीतिगत निर्णय है और बोर्ड की अनुमति इसके लिए आवश्यक थी। ऐसा करना था तो इसके लिए सात मार्च की बैठक में उनको प्रस्ताव लाना चाहिए था। पूर्व में ठेका चला रहे दो ठेकेदारों को जो ईओ के चहेते हैं, से पूरा पैसा भी जमा नहीं कराया गया और उनको ठेका इस वित्तीय वर्ष में भी जारी रखने के लिए अनुमति दे दी गई है, जबकि ठेका राशि में कोई भी वृ(ि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धाभाव से मना बसंत पंचमी उत्सव

सभासद राजीव शर्मा ने कहा कि अभी तक सीधे तौर पर ठेका नीलामी नहीं होने के कारण पालिका प्रशासन को 25 रुपये की राजस्व हानि होने का अनुमान है और ईओ अपनी मनमर्जी की व्यवस्था के कारण पालिका को करीब 50 लाख रुपये का फटका लगा चुकी हैं। उनका कहना है कि कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के ठेकों की नीलामी के लिए पत्रावली पटल से तैयार कराकर समय से ईओ के समक्ष उनकी स्वीकृति के लिए प्रस्तुत कर दी थी, लेकिन वो कई माह तक पत्रावली को दबाये बैठी रही और मार्च के लास्ट में इस टिप्पणी के साथ विभागीय पटल को लौटा दिया गया कि इस बार खुली बोली आधारित नीलामी नहीं होगी, ई निविदा कराई जायेगी। सभासद ने कहा कि ईओ पालिका में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ ही राजस्व हानि जैसे गंभीर अपराध कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने पार्किंग ठेकों की नीलामी नहीं कराये जाने और इससे पालिका को हो रही क्षति की गंभीरता के साथ जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इसमें पालिका को हो रही आर्थिक क्षति की प्रतिपूर्ति ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से व्यक्तिगत रूप से कराई जाये। इस मामले में ईओ प्रज्ञा सिंह का कहना है कि उनके द्वारा पार्किंग ठेकों को लेकर कोई भी देरी नहीं की गई है। इसके लिए कर निर्धारण अधिकारी को निर्देश दिये गये थे, ई निविदा से पालिका की आये बढ़ने की संभावना को देखते हुए ही इसका निर्णय लिया गया है। सभासद ने जो आरोप लगाये हैं, वो बेबुनियाद हैं। उनको किसी ठेकेदार से कोई मतलब नहीं है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना बैगलेस डे, बच्चों ने जमकर की मौज-मस्ती

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देश की बेटी कर्नल सोफिया को भाजपा मंत्री द्वारा आतंकवादियों की बहन बताना निंदनीयः जिया चौधरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धाभाव से मना बसंत पंचमी उत्सव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देश की बेटी कर्नल सोफिया को भाजपा मंत्री द्वारा आतंकवादियों की बहन बताना निंदनीयः जिया चौधरीजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »