कांवड़ कंट्रोल में अव्यवस्था पर ठेकेदार तलब

मुजफ्फरनगर। शिव पर बने कांवड़ कंट्रोल रूम में अव्यवस्था फैलने से कर्मचारियों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। यहां पर लगे दो पुराने एसी भी कूलिंग नहीं कर पाए। इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा कंट्रोल रूम की व्यवस्था काफी खराब रही। गर्मी से बिलबिलाए कर्मचारियों की शिकायत पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्काल प्रभाव से ठेकेदार को तलब किया। उन्होंने एसी सही कराने और पंखे लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए।

नगर पालिका के द्वारा हर साल शिव चौक पर कांवड कंट्रोल रूम बनाने के लिए टेंडर निकाला जाता है। इस बार भी कांवड कंट्रोल रूम बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को अपनाया गया। इस बार कांवड कंट्रोल रूम में ठेकेदार के द्वारा अच्छी व्यवस्था नहीं कराई गई है। कंट्रोल रूम में पुराने और थके हुए एसी लगा दिए गए। जो कंट्रोल रूम में कूलिंग भी नहीं कर पा रहे है। इतना ही नहीं इस बार एसी और पंखे लगाने में भी कंजूसी की गई है। कंट्रोल रूम में तीन एसी लगाए गए है। जिसमें एक एसी वीआईपी कक्ष में लगाया गया है। तीनों एसी की कूलिंग काफी खराब है। कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि इस बार एसी कूलिंग नहीं कर रहे है। वहीं एसी और पंखे लगाने में ठेकेदार के द्वारा कंजूसी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-छह सफाई कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर चेयरपर्सन ने किया सम्मानित

अच्छी व्यवस्था ना होने के कारण कर्मचारी कांवड कंट्रोल रूम में ड्यूटी करते हुए बिलबिला उठे। व्यवस्था खराब होने की सूचना मिलने पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह स्वयं मौके पर पहुंची। उन्होंने एसी की कूलिंग को चेक किया। वीआईपी कक्ष से बाहर लगे दोनों एसी सहीं कूलिंग नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने मौके पर ठेकेदार को तलब किया। पालिका की ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ठेकेदार को एसी सहीं कराने के निर्देश दिए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पंखे लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हंै। कांवड कंट्रोल रूम की व्यवस्था को दुरूस्त कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MAN KI BAT-मंत्री कपिल देव ने लखनऊ, चेयरपर्सन ने आवास और संजीव ने शुकतीर्थ में सुनी मन की बात

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग लेकर सड़क पर उतरे युवाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा गुस्सा, कैमरे से वीडियो बनाए जाने का आरोप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-छह सफाई कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर चेयरपर्सन ने किया सम्मानितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »