MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक अरेस्ट से मौत

मुजफ्फरनगर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुजफ्फरनगर में आयोजित मेले में ड्यूटी के लिए शामली जनपद से आये सिपाही की हृदय गति रुकने से आकस्मिक मौत हो गई। हादसे से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। मृतक सिपाही शामली कोतवाली में तैनात था। सिपाही सोमवार की रात यहां आकर खतौली में अपने मौसा के घर रूक गया था, मंगलवार की सुबह वो हनुमान जन्मोत्सव में अपनी ड्यूटी के लिए तैयार हो ही रहा था कि मौसा के घर पर ही सिपाही को तबीयत बिगड़ गई और उसको जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से परिवार व पुलिसकर्मियों में शोक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को दोपहर सिपाही के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान परिजनों का बुरा हाला था। परिजन शव को पैतृक गांव ले गये।

इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्या

बताया गया है कि मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव सरूरपुर खुर्द निवासी वर्ष 2011 बैच का सिपाही अमित कुमार ;36द्ध पुत्र किरण पाल सिंह शामली कोतवाली में तैनात था। अमित कुमार को मुजफ्फरनगर में बालाजी शोभायात्रा में डयूटी के लिए लगाया गया था। इन आदेशों के तहत अमित कुमार शामली से आकर सोमवार शाम वह खतौली के मोहल्ला शिवपुरी में अपने मौसा राजकुमार के घर रुक गया था। मंगलवार सुबह सिपाही अमित को डयूटी के लिए मुजफ्फरनगर जाना था। सुबह खाना खाने के बाद जब वह जाने के लिए तैयार हुआ तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। अमित ने अपने मौसा को तबियत खराब होने की बात कही और ये भी कहा कि वह उसके भाई को गांव से फोन कर बुलवा लें।

इसे भी पढ़ें:  भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

इसके बाद अमित के रिश्तेदार उसे लेकर मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद हादसे की जानकारी अमित के मौसा राजकुमार ने उसके भाई और अपने साढू को फोन पर दी तो जानकारी मिलने पर सिपाही के परिजन भी वहां पहुंच गए। सिपाही की मौत से परिजनों में शोक छाया है। खतौली थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही इस सम्बंध में शामली कोतवाली पुलिस को भी सूचना दे दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। मृतक सिपाही करीब एक माह पूर्व तक शामली-कैराना मार्ग पर स्थित कण्डेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर भी तैनात रहा है। इसके अलावा, उसकी तैनाती काफी समय तक कैराना कोतवाली पर भी रही है। सिपाही की मौत से परिजनों में भी हाहाकार मचा हुआ है। मृतक सिपाही तीन बच्चों का पिता बताया गया है, जिनमें दो लड़के व एक लड़की शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मेरठ दौरा से शहर का सौंदर्यीकरण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ब्यूटी प्रोडक्ट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अमित शाह से मिले योगी के मंत्री कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ब्यूटी प्रोडक्ट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाशजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »