माहौल बिगाड़ने को रची साजिश, आरोपी युवक गिफ्तार

मुजफ्फरनगर। पहलगाम में आतंकी घटना के बाद लोग आपसी रंजिश और विवाद में भी माहौल खराब करने के लिए गहरी साजिश रचने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने सोशल मीडिया पर बाज जैसी पैनी नजर गड़ा रखी है। ऐसा ही मामला मीरापुर से सामने आया है। यहां पर एक दुकानदार की ऑडियो वायरल हुई, जिसमें हिन्दू दुकानदारों का बायकॉट करने और इसके लिए मस्जिदों से ऐलान होने की बात भी कही जा रही है। इस मामले को पहलगाम की घटना से ही जोड़ा गया और मीडिया में भी यह सुर्खियां बना तो पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो इसमें गहरी साजिश सामने आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो कॉल

पुलिस सूत्रों के अनुसार कस्बा मीरापुर में 28 अपै्रल को 01 ऑडियो वायरल हुई, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा 01 हिन्दू दुकानदार का बायकॉट करने व सामान न खरीदने की अपील की गयी थी तथा उसके द्वारा यह भी बताया गया था कि उस व्यक्ति के द्वारा कई मस्जिदों में मौलानाओं के द्वारा भी यह ऐलान करा दिया गया है। इस ऑडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच की गयी तो इस घटना के दृष्गित समाचार पत्र में इस घटना को पहलगाम, जम्मू कश्मीर की घटना से जोड़ दिया गया है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच की गयी है। इसमें सीओ ने बताया कि जांच में जो तथ्य प्रकाश में आये है कि उस दुकानदार का ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के साथ कोल्ड ड्रिंक खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के चलते आरोपी व्यक्ति द्वारा यह ऑडियो वायरल की गयी थी। कस्बा मीरापुर के इमाम से भी वार्ता की गयी तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा किसी भी मस्जिद से कोई भी इस तरह का ऐलान नहीं किया गया है। मीरापुर पुलिस द्वारा ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति प्रवेश पुत्र सत्तार निवासी कस्बा मीरापुर को माहौल खराब करने के लिए ऑडियो वायरल करते हुए साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही विवेचना शुरू कर दी गई है। सीओ ने बताया कि साक्ष्य के क्रम में जोभि तथ्य प्रकाश में आयेंगे उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  नन्हीं आध्या बनी नटखट कान्हा, जन्माष्टमी पर मोहा सबका मन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो कॉलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खेतों की बिजली कटौती पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नन्हीं आध्या बनी नटखट कान्हा, जन्माष्टमी पर मोहा सबका मनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »