ईओ के फर्जी साइन प्रकरण में मंडलायुक्त से शिकायत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में सफाई कर्मचारी को सफाई नायक के पद पर नियुक्त करने के लिए हुए फर्जीवाड़े में अधिशासी अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर के प्रकरण के साथ ही कुछ अन्य मामलों में मंडलायुक्त से शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच कराने की मांग की गई है।

नगरपालिका के सफाई कर्मचारी रमाकांत को कार्यवाहक सफाई नायक बनाये जाने के मामले में जो फर्जीवाड़ा सामने आया है। उससे खुद अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह भी हैरत में हैं। हालांकि मामले में आदेश निरस्त कर डेमेज कंट्रोल का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें जिस प्रकार से अधिशासी अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर का मामला सामने आया है, उसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच वार्ड संख्या 33 की सभासद सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन ने गुरूवार को प्रकरण को बेहद गंभीर बताते हुए मंडलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय से लिखित शिकायत करते हुए जांच की मांग की है।

ठेकेदारों को जारी वर्क ऑर्डर पर भी ईओ के फर्जी साइन

सभासद सीमा जैन ने अपनी शिकायत में कहा कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार और घोटाले आम बात हो गई है। इनमें पालिका के अधिकारियों की भूमिका भी सामने आती रही है। नए प्रकरण में एक सफाई कर्मचारी को फर्जीवाड़ा करते हुए सफाई नायक के पद पर नियुक्त करते हुए आदेश भी जारी कर दिया गया था। इसमें पूरी तरह से फर्जी प्रपत्र तैयार कर आदेश जारी किया गया। इसमें अधिशासी अधिकारी ने अपने हस्ताक्षर पत्रावली पर फर्जी होने का दावा करते हुए जांच कराने की बात कही है। सभासद सीमा जैन ने कहा कि यह प्रकरण बेहद गंभीर है और इस तरह से कोई अधिकारी पल्ला नहीं झाड़ सकता है। सभासद ने कहा कि पूर्व में भी निर्माण विभाग के कार्यों की स्वीकृति के बाद ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी किये गये और फिर वापस मंगा लिया गया, इसमें वर्क ऑर्डर पर अधिशासी अधिकारी ने अपने हस्ताक्षर फर्जी बताये हैं। इससे साफ होता है कि अधिशासी अधिकारी को गुमराह करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सभासद ने मंडलायुक्त से फर्जी हस्ताक्षर वाले प्रकरण में टीम गठित करते हुए निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। महिला सभासद ने फर्जी हस्ताक्षर को लेकर प्रकाशित समाचार की कटिंग भी अपनी शिकायत के साथ मंडलायुक्त को उपलब्ध कराते हुए इसमें गंभीरता के साथ कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि पालिका में भ्रष्टाचार की संभावनाओं को अंकुश लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  एक-दूसरे से लड़ना छोड़ आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंः कपिल देव

सफाई कर्मचारी को बना दिया नाला गैंग का सुपरवाइजर

मुजफ्फरनगर नगरपालिका में एक सफाई कर्मचारी को कार्यवाहक सफाई नायक बनाये जाने के लिए फर्जी तरीके से पत्रावली तैयार करने के साथ ही अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के फर्जी हस्ताक्षर कराये जाने का प्रकरण अभी चर्चाओं में बना हुआ है कि इसी बीच पालिका में ही एक सफाई कर्मचारी को नियमों को अनदेखा कर नाला गैंग का सुपरवाइजर बनाने का प्रकरण सामने आया है।

इसे भी पढ़ें:  नवाब सिंह नागर ने संभाला भाजपा पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष का कार्यभार

मृतक आश्रित में मिली नौकरी, सभासद ने लगाया फर्जीवाडे का आरोप

वार्ड सात के सभासद मौहम्मद खालिद ने इस मामले में पूर्व में भी पालिका में शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। खालिद के अनुसार मौहल्ला गाजावाली निवासी दर्शन कुमार पालिका में नियमित सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। करीब ढाई माह पूर्व दर्शन उनके वार्ड में ही कार्य कर रहा था और इसी बीच उसका निधन हो गया। इसके बाद मृतक आश्रित व्यवस्था के अनुसार दर्शन के पुत्र रितिक ने नौकरी के लिए आवेदन किया, पालिका प्रशासन ने रितिक को नौकरी प्रदान कर दी। खालिद का कहना है कि पालिका अधिनियम और शासनादेश के अनुसार रितिक की भर्ती सफाई कर्मी के मूल पद पर हुई है और उनको उनके पिता के स्थान यानि वार्ड सात में ही तैनात किया जाना था, लेकिन पालिका के अधिकारियों ने आपसी मिलीभगत करते हुए नियमों के विपरीत रितिक को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए प्रमोट कर दिया। वर्तमान में रितिक को नाला गैंग का सुपरवाइजर बनाकर सेवा ली जा रही है, जो नियम संगत गलत हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वो अब शासन स्तर पर शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो पाया।  

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर छापे, ईडी ने की कार्रवाई

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन तोमर ने देवबंद रेलवे स्टेशन मास्टर जी को ज्ञापन सौपा।राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चेकिंग के दौरान पुलिस पर कार चढ़ाने का प्रयास, दो सगे भाई गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के होटल में चल रहा था कसीनो, पुलिस पर भी गंभीर आरोपजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »