सीएम योगी ने पूर्व सांसद राजपाल सैनी से मीरापुर पर लिया फीडबैक

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में हार के कारणों के मंथन के साथ ही भाजपा ने उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी चिंतन शुरू कर दिया है। इसके लिए सरकार और संगठन लगातार उपचुनाव वाली सीटों के माहौल को परखने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वार्तालाप के साथ ही फीडबैक लेने में भी जुटा हुआ है। इसी क्रम में लखनऊ पहुंचे पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राजपाल सैनी से मुलाकात के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी देर तक चर्चा करते हुए मुजफ्फरनगर जनपद की मीरापुर विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर मौका माहौल परखने के लिए फीडबैक लिया। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदों के विपरीत आये जनादेश के कारणों को लेकर भी सीएम योगी ने पूर्व सांसद राजपाल सैनी के साथ काफी चर्चा की और उनको पार्टी के आदेशों के तहत आगामी कार्यक्रमों को जनपद में जनता के बीच मजबूती से चलाने के लिए निर्देश भी दिये।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में बृजमोहन अध्यक्ष व सुनील महामंत्री बने

पूर्व सांसद राजपाल सैनी वेस्ट यूपी में पिछड़ा वर्ग के एक मजबूत नेता माने जाते हैं। वो पिछले दिनों रालोद से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ आये और पार्टी को मजबूती देने का काम किया। उन्होंने बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश की थी, लेकिन ऐन वक्त पर रालोद के साथ हुए गठबंधन के कारण बिजनौर सीट रालोद कोटे में चले जाने के बाद उन्होंने पार्टी हाईकमान के निर्देशों के तहत गठबंधन प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान के चुनाव प्रचार के लिए काम किया और इस सीट पर एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राजपाल सैनी खुद इस क्षेत्र की राजनीतिक समीकरणों का भली प्रकार ज्ञान रखते हैं, क्योंकि वो बिजनौर लोकसभा के इसी क्षेत्र से आने वाली मोरना विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित रहे हैं। 2012 में परिसीमन के बाद मोरना सीट को मीरापुर क्षेत्र के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। साल 2002 में राजपाल सैनी ने मोरना सीट पर हुए चुनाव में सपा के सीटिंग विधायक संजय सिंह को 6773 मतों के अंतर से पराजित किया था। राजपाल सैनी को कुल 40579 मत प्राप्त हुए थे। संजय सिंह इस सीट पर 1996 में सपा प्रत्याशी के रूप में विधायक निर्वाचित हुए थे, उन्होंने बसपा के उम्मीदवार नफीस कालिया को पराजित किया था।

पूर्व सांसद राजपाल सैनी लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजपाल सैनी के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उनसे मीरापुर सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव की स्थिति को लेकर चर्चा की। इस सीट से विधायक रालोद युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान के बिजनौर से सांसद निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव होंगे, चंदन द्वारा विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा भी सौंप दिया गया है। अब यहां पर निर्वाचन आयोग के द्वारा सीट रिक्त होने की अधिसूचना जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। मीरापुर के साथ ही यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि कांवड यात्रा समाप्त होने के बाद उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो जायेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर पार्टी की हार के कारणों को लेकर भी राजपाल सैनी से चर्चा करते हुए जानकारी ली गई। यहां दो बार से भाजपा के सांसद निर्वाचित हो रहे संजीव बालियान को सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक के द्वारा 24 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया गया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि इस दौरान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई। साथ ही भाजपा द्वारा आगामी दिनों में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों को सफलता के साथ पूर्ण कराने के लिए भी जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए जनता के बीच रहकर प्रचार प्रसार करने और पात्रों तक लाभ पहुंचाने के लिए भी काम करने को कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने लखनऊ में किया भंडारा, दिखा आस्था व राष्ट्रभक्ति का संगम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  फ्लाईओवर से कूदने वाले प्रेमी युगल के मामले में नया मोड़, इसे हत्या करार दिया गया – अंशु त्यागीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने लखनऊ में किया भंडारा, दिखा आस्था व राष्ट्रभक्ति का संगम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक के पास लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया लंगड़ाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »