प्रबुद्ध सम्मेलन-सीएम योगी ने शुकदेव को नमन कर चौधरी साहब को किया याद

मुजफ्फरनगर। प्रबुद्ध सम्मेलन में आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारों के साथ अपना भाषण शुरू करते हुए कहा कि भागवत की इस पीठ को जिसे दुनिया शुकतीर्थ के नाम से जानती है, कोटि कोटि नमन करता हूं। यहां के जनप्रतिनिधियों, साधु संतों और जनता की दशकों पुरानी मांग थी कि इस भागवत तीर्थ को इसका सम्मान मिलना चाहिए। शुकतीर्थ को पुराना वैभव लौटाने के लिए जनभावना के अनुरूप काम किया। उन्हीं जनभावनाओं को देखते हुए हमने शुकतीर्थ विकास परिषद् का गठन करने का काम किया है। जीवन की सच्चाई की श्रीमद भागवत पुराण के माध्यम से पूरी दुनिया समझ रही है। पांच हजार वर्ष पहले शुकदेव महाराज ने सबसे पहले इस महापुराण का श्रवण यदि कहीं किया था तो वो यही पावन धरा है। पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के पास नहीं है। इस पौराणिक इतिहास के लिए आपको बधाई।

उन्होंने कहा कि आज दूसरा बड़ा अवसर किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान दिलाने का है। ये सम्मान उनको बहुत पहले मिलना चाहिए था, लेकिन पूर्व की सरकारों के एजेंडे में किसान था ही नहीं था। 2004 से 2004 से 2014 तक सरकारों ने इसके लिए उनको अपने एजेंडे में नहीं रखा। किसानों की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है, ये सोच चरण सिंह ने विकसित की। ये भारत रत्न प्रधानमंत्री मोदी ने देने का काम किया है तो किसानों की दशकों पुरानी मांग पूरी करने पर आज वो बधाई के हकदार है। देश के साथ ही उत्तर प्रदेश भी इस भारत रत्न से गौरवान्वित हुआ है, क्योंकि चौधरी साहब यूपी के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  चंदन गांव के दलितों की पीड़ा लेकर सीएम योगी से मिले प्रमोद उटवाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाभी के कानों में सोने के कुंडल देख देवर को आया लालच और कर दी हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिले की तहसील और थानों में भ्रष्टाचारः धर्मेन्द्र मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »