की वोटर्स संवाद में पूर्व सांसद राजपाल सैनी से की सीएम योगी ने चर्चा

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की जीत के लिए मोरना में जनसभा करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की वोटर्स मीटिंग के दौरान भाजपा और रालोद के प्रमुख नेताओं के साथ मीटिंग की।

सूत्रों के अनुसार जब सीएम योगी और जयंत चौधरी नेताओं संग प्रत्याशी मिथलेश पाल के पक्ष में मजबूत प्रचार ओर बूथ प्रबंधन के लिए चर्चा कर रहे थे तो इसी बीच उन्होंने पूर्व सांसद और यहां से टिकट के प्रबल दावेदार राजपाल सैनी का नाम लिये बिना ही इशारा करते हुए कहा कि हमारे पास मीरापुर जीतने के लिए और भी ज्यादा मजबूत दावेदार थे, लेकिन जयंत जी ने मिथलेश को चुना तो हम मिलकर उनको लड़ा रहे हैं। उन्होंने मीटिंग में नाम लेकर राजपाल सैनी को बुलाया। यहां निर्देश देते हुए कहा कि सभी वरिष्ठ नेता टोलियां बनाकर छोटे छोटे प्रोग्राम करते हुए अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में काम करें। किसी टोली को मंत्री अनिल कुमार, किसी को मंत्री सोमेन्द्र तोमर लीड करें तो किसी को पूर्व सांसद राजपाल सैनी नेतृत्व दें, ये टोलियां छोटे-छोटे संवाद करें, नुक्कड़ सभाएं करें।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सवः मीनाक्षी स्वरूप

एनडीए की जीत का किया ट्वीट, सपा-कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

मुजफ्फरनगर। मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरापुर सीट के विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के भरोसे को लेकर ट्वीट किया तो वहीं जनसभा में कश्मीर को लेकर सपा और कांग्रेस से तीखा सवाल भी पूछा। मोरना पहुंचने से पहले सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र की राष्ट्रवादी जनता सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए एनडीए को चुनने जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बिट्टू बजरंगी की हत्या को लेकर क्रांतिसेना में रोष


इसके बाद मोरना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अनुच्छेद 370 का जिक्र किया। इसके साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को इस पर चुप्पी के लिए घेरते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपने हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित प्रस्ताव देखा होगा, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे अनुच्छेद 370 को पुनः लागू करेंगे, इसका मतलब है कि जिस आतंकवाद की जड़ अनुच्छेद 370 है, जिसे 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के इस प्रस्ताव पर बोलना चाहिए। सीएम योगी ने सवाल किया कि विपक्ष इस पर चुप क्यों है? फिलिस्तीन के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग, पाकिस्तान के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग, जम्मू-कश्मीर के मामले पर मौन क्यों बैठे हुए हैं?

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओमबीर और सालिम की ताजपोशी से पालिका में जश्न

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद 22 फैक्ट्रियों को नोटिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हादसे में मर गई थी महिला, स्वास्थ्य कर्मी ने चुरा लिए कुंडलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »