बस्ता प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में प्रधानाचार्य कुशल आर्य के नेतृत्व में एक विशेष बस्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में अनुशासन की भावना को प्रबल करना और उनके अध्ययन सामग्री किताबों और कॉपियों की स्वच्छता तथा सुव्यवस्थित रख-रखाव की आदत को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्कूल बैग यानि उनके बस्तों की गहन जांच की गई। इसमें बच्चों के बैग में रखी पुस्तकों, कॉपियों की स्वच्छता, उनके उचित ढंग से कवर किए जाने और समुचित तरीके से व्यवस्थित रखे जाने की विशेष समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, बच्चों की ड्रेस कोड और उनकी व्यक्तिगत स्वच्छता का भी निरीक्षण किया गया। इस प्रतियोगिता को पारदर्शी बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने विशेष रूप से अभिभावकों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संदीप रंजन की धर्मपत्नी जूली रंजन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों के बस्तों का गहन निरीक्षण कर उनसे उनके रखरखाव को लेकर सवाल भी पूछे और जवाब तथा रखरखाव के आधार पर बच्चों को अंक प्रदान किए और उनको स्वच्छता व अनुशासन के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया।

इसे भी पढ़ें:  सभासद खालिद ने राशन वितरण में पुरानी प्रणाली लागू करने की उठाई मांग

प्रधानाचार्य कुशल आर्य ने बताया कि बसता प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों में आत्मनिर्भरता, जिम्मेदारी और स्वच्छता के संस्कार विकसित करने हेतु किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी परीक्षा परिणाम कार्यक्रम के दौरान बसता प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हों। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की अभिभावकों ने भी सराहना की और बच्चों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें:  YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः सोमेन्द्र तोमर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सभासद खालिद ने राशन वितरण में पुरानी प्रणाली लागू करने की उठाई मांगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  IMA CME–शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खाईखेड़ा पहुंचे भाजपा नेता शिवान सैनी, मुआवजा दिलाने में निभाई भूमिकाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »