सीएचसी चरथावल की स्टाफ नर्स का रोते हुए वीडियो वायरल, किसान नेता पर आरोप

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर रोती एक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र की स्टाफ नर्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्टाफ नर्स ने एक किसान नेता पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। नर्स की आंखों से आंसू गिर रहे हैं। उसकी आवाज भी लरज रही है, वो भय होने की बात भी कह रही है और इसी भय के कारण एक मौत होने की जानकारी देते हुए किसान नेता के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी कर रही है। यह वीडियो हजारों लोगों तक पहुंचा, लेकिन विभाग ऐसी कंुभकर्णी नींद सोया हुआ है कि इस वीडियो के संज्ञान में नहीं होने की बात कहते हुए स्टाफ नर्स के आरोपों को ही सिरे से खारिज कर रहा है।

मुजफ्फरनगर का स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से चर्चाओं में आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला रोते हुए एक किसान नेता का नाम बार बार लेकर उस पर गम्भीर आरोप लगा रही है। वीडियो में दिख रही महिला अपना नाम अमिता बताते कहती है कि वो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरथावल पर तैनात एक स्टाफ नर्स है। वीडियो में ये स्टाफ नर्स जारजार रो रही है। नर्स वीडियो में बता रही है कि करीब दो माह पहले सीएचसी पर एक महिला की डिलीवरी हुई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उस दौरान ड्यूटी पर रही स्टाफ नर्स सुमनलता और मीनू ने बच्ची को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी से जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया था। नर्स का कहना है कि उपचार के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेता कुशलवीर ने सीएचसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां धरना दिया और स्टाफ को भयभीत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए व बोनस

अभद्रता की गई तभी से स्टाफ मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। स्टाफ नर्स ने इस वीडियो में यह भी बताया कि कुशलवीर लगातार स्टाफ पर काम न करने देने का दबाव बनाते हुए भयभीत कर रहा था। इसी भय के कारण सीएचसी पर कार्यरत एक प्राइवेट सफाई कर्मचारी सकीना आंटी की मौत होने की बात भी नर्स कहते हुए इसके लिए पूरी तरह से भाकियू अराजनैतिक के नेता कुशलवीर को दोषी ठहराते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग कर रही है। स्टाफ नर्स अमिता का यह वीडियो 21 नवम्बर का बताया जा रहा है, जबकि सफाई कर्मचारी सकीना की मौत 20 नवम्बर को होने की जानकारी मिली है। इस सम्बंध में सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार से नयन जागृति से बात करने का अनेक बार प्रयास किया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव ही नहीं किया गया। बाद में सीएचसी चरथावल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार से बात हुई तो उन्होंने भी मीटिंग होने की जल्दबाजी होने का हवाला देते हुए कहा कि स्टाफ नर्स की सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो का उनको संज्ञान नहीं है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर प्राइवेट रूप से उनके द्वारा साफ सफाई के लिए सकीना नामक महिला को रखा हुआ था। 20 नवम्बर को अचानक उसकी तबियत खराब हुई और हार्ट अटैक होने के कारण उसका निधन हो गया। किसी के डराने या धमकाने की बात से उन्होंने इंकार किया है। उनका कहना है कि वीडियो को लेकर वो जांच करायेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फैंसी लाइटों से जगमग होगा शहर का शिव चौक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने किया यातायात माह का शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने किया यातायात माह का शुभारंभ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाभी के कानों में सोने के कुंडल देख देवर को आया लालच और कर दी हत्याजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »