चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पूरी हुई मांग, एई और एसएफआई की पालिका में नियुक्ति

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अधिकारियों की कमी के कारण प्रभावित होते काम अब पटरी पर लौटने की पूरी उम्मीद बंध गई है। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने यह समस्या पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान भी उठाई थी और शासन स्तर से पालिका में अधिकारियों को तैनात कराने का आग्रह किया था। इसी के चलते शासन ने पालिका में सहायक अभियंता निर्माण और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की नियुक्ति कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  आकशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत

नगरपालिका परिषद् के निर्माण, कर और स्वास्थ्य विभाग में कई प्रमुख पदों पर अधिकारियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दो जून को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया और पालिका में नये अधिकारियोें की तैनाती कराये जाने का आग्रह किया था। उनके इस आग्रह पर पालिका में दो नये अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वतकांड में फंसे दरोगा देवपाल सिंह संस्पेंड

प्रदेश के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी द्वारा जनपद बिजनौर की नगरपालिका परिषद् धामपुर में कार्यरत सहायक अभियंता सिविल नैपाल सिंह को मुजफ्फरनगर में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज कुमार झा द्वारा जारी आदेश में नगरपालिका परिषद् अमरोहा में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पद पर तैनात वैशाली सोती को भी मुजफ्फरनगर में तैनात किया गया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इसके लिए मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए उम्मीद जताई है कि अगले दिनों में कुछ और अधिकारी नगर पालिका में तैनात किये जायेंगे, जिससे कार्यों को और गति मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें:  ससुराल के बाहर धरने पर बैठी श्रुति वर्मा को पुलिस ने दिलाया बेटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेडराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दर्जनों गांव डूबे, खाने-पीने का संकट… अगले 48 घंटे अलर्ट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेडजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »