रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप जनहितों के प्रति पालिका प्रशासन को जवाबदेह बनाने के लिए लगातार फील्ड में उतर रही हैं। बीती रात उनके द्वारा शहर में सर्दी के प्रकोप को देखते हुए पालिका द्वारा की गई अलाव व्यवस्था और रैन बसेरों का निरीक्षण किया तथा जरूरतमंद लोगों को आश्रय स्थल तक भिजवाने का कार्य किया। इस दौरान एसडीएम सदर भी निरीक्षण पर पहुंची। उनके समक्ष रैन बसेरे में अवैध वसूली की शिकायत को लेकर भी पालिकाध्यक्ष ने गंभीर रूख अख्तियार करते हुए नोडल अधिकारी से रिपोर्ट तलब करते हुए मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा सर्दी के प्रकोप से बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को बचाने के लिए शहर में तीन रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। इनमें एक स्थाई और दो अस्थाई हैं। यहां पर व्यवस्था बनाने और देखरेख तथा सड़कों पर सोते हुए लोगों को आश्रय स्थल भिजवाने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा करीब एक दर्जन टीमों का गठन किया गया है। इसी व्यवस्था को परखने के लिए बीती देर रात पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पालिका सभासदों के साथ औचक निरीक्षण पर निकली। उनके द्वारा रेलवे स्टेशन पर स्थित पालिका के स्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया तो वहां पर साफ सफाई का अभाव मिलने के साथ ही बिस्तर भी गंदे पाये गये। इसी बीच यहां पर निरीक्षण के लिए एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी पहुंची थी। यहां से पालिकाध्यक्ष उनके साथ अस्थाई रैन बसेरों का जायजा लेने के लिए भी पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  कई गांवों में बिजली की किल्लत, सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे अफसरः विकास शर्मा


पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि उनको जानकारी मिली है कि एसडीएम सदर के निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में आश्रय पाने वाले कुछ लोगों ने शिकायत की है कि रात्रि में ठहरने के लिए उनसे वहां पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने इसका गंभीर संज्ञान लिया है। इस मामले में रैन बसेरे की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित किये गये कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही मामले में ईओ से जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका के द्वारा एनजीओ आदर्श सेवा समिति को स्थाई रैन बसेरे का संचालन कराने के लिए अनुबंध किया गया है। इसके लिए निर्धारित भुगतान भी एनजीओ को किया गया है। यदि एनजीओ के कर्मचारी वहां पर अवैध वसूली कर रहे हैं तो यह आचरण बेहद निंदनीय है। इस सम्बंध में एनजीओ प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा से भी जवाब मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में शौचालय व अन्य मरम्मत का कार्य तथा रंग-रोगन के साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद फिर से वो निरीक्षण करेंगी।

इसे भी पढ़ें:  जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन स्लैब गिरा, दो मजदूरों की मौत, 50 मजदूर घायल

उनका कहना है कि पिछले साल ही रैन बसेरे में कम्बल और बिस्तर पालिका स्तर से उपलब्ध कराये गये थे, लेकिन निरीक्षण में बिस्तर और कम्बल फटे तथा बदहाल पाये गये। वो वहां पर बिस्तरों का प्रबंध करा रही है, लेकिन एनजीओ से पूर्व में मिले नये बिस्तरों के सम्बंध में भी हम जवाब ले रहे हैं। व्यवस्था बनाने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। पालिका की जो टीम लगी हैं, उनके अफसरों व कर्मियों को भी जवाबदेही तय करनी होगी। मंगलवार को सवेरे उनके द्वारा कम्पनी बाग पहंुचकर वहां पर साफ सफाई और अन्य कार्यों का जायजा भी लिया गया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जनहितों के प्रति पालिका को संवेदनशील बनाने के लिए वो औचक निरीक्षण का कार्य लगातार जारी रखेंगी। स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। निरीक्षण के दौरान सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता के साथ ही पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नाम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बेटे को हुआ कैंसर, तो मां ने कर ली खुदकुशीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन स्लैब गिरा, दो मजदूरों की मौत, 50 मजदूर घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्राजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »