चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बच्चों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरुक

मुजफ्फरनगर। बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति गभीर बनाने और पेट की कीड़ों की बीमारी से उनको सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाये जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। इस दौरान उन्होंने आर्य अकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाकर उनको स्वास्थ्य और पौष्टिक खानपान के प्रति जागरुक करते हुए जंक और फास्ट फूड की आदत को त्यागने के लिए प्रेरित किया।

जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके अंतर्गत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी, अ(र् सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ एटूजेड रोड स्थित आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा बच्चों को अपने हाथों से पेट के कीड़ों की दवाई एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाकर किया गया। इस अवसर पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो की अत्यंत सराहनीय है।

इसे भी पढ़ें:  पीडीए की एकजुट ताकत दिलाएगी सुम्बुल को जीतः हरेंन्द्र मलिक

उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि वे अवश्य साल में दो बार पेट के कीड़ों की बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए यह दवा अवश्य खाएं। उन्होंने कहा कि जंक फूड और फास्ट फूड की आदत को त्यागकर स्वस्थ एवं पौष्टिक खानपान की आदत को अपनायें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वो बच्चों के लंच बॉक्स में हेल्दी डिश के साथ ही एक फल अवश्य रूप से देने का काम करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पहले यह फरवरी माह में मनाया गया था। आज हम वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मना रहे हैं, जिसके अंतर्गत एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों, किशोर किशोरियों को कृमि मुक्ति के लिए एल्बेंडाजोल की यह गोली खिलाई जाती है।

उन्होंने बताया कि इस बार पूरे जनपद में 536386 बच्चों को पेट की बीमारी से सुरक्षित करने के लिए पेट के कीड़ों की यह दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका शुभारंभ आज पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के हाथों से कराया गया है। कार्यक्रम में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका आर्य, विद्यालय के प्रबंधक सुघोष आर्य, डॉ. उमंग श्रीवास्तव, संजीव मलिक आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में कचहरी में वकीलों ने निकाली रैली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने संगठन को किया सक्रिय, अनुशासन समिति गठितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आये दिन धरनों से तंग आये उद्योगपतियों में आक्रोश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आये दिन धरनों से तंग आये उद्योगपतियों में आक्रोशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »