चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया बालाजी जयंती रूट का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत की सबसे बड़ी धािर्मक यात्रा के रूप में अपनी पहचान रखने वाली जिले की श्री बालाजी जयंती शोभायात्रा शनिवार को निकाली जायेगी। 24 घंटे चलायमान रहने वाली इस शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री बालाजी का दर्शन करने के लिए उमड़ने वाले भक्तों को सुविधा और व्यवस्था देने के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी पूरे लाव लश्कर के साथ शुक्रवार को निरीक्षण पर निकली और श्री बालाजी जयंती शोभायात्रा के लिए रूट मार्च किया। इस दौरान उनको कई स्थानों पर सड़क की हालत काफी दयनीय मिली तो वो नाराज भी दिखी और सड़क का पेंच वर्क करने के साथ ही पथ प्रकाश, सफाई और पेयजलापूर्ति के निर्देश दिये हैं।

शहर के नई मंडी भरतीया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर कमेटी के द्वारा श्री बालाजी जन्म उत्सव के लिए शनिवार को शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। यह शोभायात्रा शनिवार सुबह करीब नौ बजे मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद स्वर्ण रथ पर श्री बालाजी महाराज को सवार करने के साथ ही शुरू होगी और इसका समापन रविवार को सुबह करीब नौ बजे ही मंदिर परिसर में होगा। इसके लिए कई दिनों से पूरे नगर में भारी तैयारी चल रही है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा और अन्य व्यवस्था बनाने में जुटा है तो भक्तों ने बालाजी के स्वागत में हर कदम पर भण्डारे और पुष्प वर्षा का प्रबंध किया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

ऐसे में नगरपालिका परिषद् की ओर से भी शोभायात्रा के दौरान तमाम व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। शुक्रवार को श्री बालाजी जयंती रूट पर व्यवस्था को परखने के लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकली। मालवीय चौक से उन्होंने रूट मार्च प्रारम्भ किया। अंसारी रोड, नावल्टी चौक, मोती महल, सर्राफा बाजार, पंचमुखी, भगत सिंह रोड होते हुए वो शिव चौक पहुंची और यहां पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान अंसारी रोड पर कई हिस्सों में सड़क की दुर्दशा को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल ही सड़क का पेंचवर्क कराये जाने के निर्देश ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को दिए। इसके साथ ही कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज मिलने पर उन्होंने जलकल जेई जितेन्द्र कुमार को उसको तुरंत ठीक कराने, सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त टीम रूट पर लगाने और पथ प्रकाश बिन्दुओं को भी चैक कर सभी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

शाम के समय उन्होंने सभासदों और अधिकारियों के साथ गांधी कालोनी व नई मंडी क्षेत्र में श्री बालाजी जयंती रूट का पैदल भ्रमण करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने चेयरपर्सन को बताया कि अंसारी रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया था, उनको एक सप्ताह पूर्व ही सड़क में गडढों को लेकर पत्र भेज दिया गया था। उन्होंने अभी काम शुरू नहीं किया है, चेयरपर्सन ने पालिका के स्तर से ही पेंचवर्क कराये जाने के निर्देश दिये, ताकि बालाजी जयंती की शोभायात्रा के दौरान भक्तजनों को कोई परेशानी पैदा न होने पाये। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, कुसुमलता पाल, देवेश कौशिक, अमित पटपटिया, अर्जुन प्रजापति, सतीश कुकरेजा, विजय कुमार चिंटू के साथ ही ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, जलकल जेई जितेन्द्र कुमार, जेई निर्माण राजीव कुमार, सीएसआई योगेश गोलियान, एसआई प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक अशोक ढींगरा आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी को स्नातक तक पढ़ाया अब साथ रहने को नहीं तैयार

श्री बालाजी जयंती पर शनिवार को डायवर्ट रहेगा शहर का यातायात

मुजफ्फरनगर। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भरतीया कालोनी मंदिर परिसर से निकाले जाने वाली श्री बालाजी जयंती शोभायात्रा के दौरान शहर का यातायात भी डायवर्ट किया गया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे ने एडवाइजरी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा नई मंडी से शुरू होकर रविवार की सुबह तक शहर में चलायमान रहेगी। इसके लिए शोभायात्रा के रूट पर यातायात को डायवर्ट और कुछ स्थानों पर प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में शनिवार को लोगों से शोभायात्रा के रूट से अलग यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  मकान की दीवार गिरी, मलबे में तीन बच्चे दबे, एक गंभीर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मकान की दीवार गिरी, मलबे में तीन बच्चे दबे, एक गंभीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  AKROSH-लाठी चार्ज का जवाब चुनाव में देगा प्रजापति समाज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  AKROSH-लाठी चार्ज का जवाब चुनाव में देगा प्रजापति समाजजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »