चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज रूड़की रोड में भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा शनिवार को आयोजित किये गये नेत्र जाँच एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि किसी को स्वास्थ्य लाभ देना बड़ा पुण्य का काम है।

नगरपालिका के अधीन संचालित होने वाले कन्या विद्यालय परिसर में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में शिक्षिकाओं और छात्राओं के नेत्रों का परीक्षण करते हुए उनको स्वास्थ्य लाभ दिया गया। यहां पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष का प्रधानाचार्या एवं संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् नेत्र चिकित्सा शिविर अभियान के प्रांत प्रभारी अभिन कंसल व अभिषेक ने भी कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता और अजय अरोरा ने किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिपाही भर्ती परीक्षा को पुलिस-प्रशासन तैयार

शिविर में सहायक संस्था के रूप में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के चिकित्सक व स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव शरद ऐरन, कोषाध्यक्ष अतुल ऐरन तथा महिला संयोजिका रूचि गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही। संस्था द्वारा पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का आभार जताया और शिविर आयोजन में सहयोग के लिए प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते नेत्र रोगों की पहचान कर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करना रहा।

इसे भी पढ़ें:  MAN KI BAT-मंत्री कपिल देव ने लखनऊ, चेयरपर्सन ने आवास और संजीव ने शुकतीर्थ में सुनी मन की बात

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सीमा जैन के प्रस्ताव पर पालिका कन्या विद्यालय की प्रिंसीपल निलम्बितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MAN KI BAT-मंत्री कपिल देव ने लखनऊ, चेयरपर्सन ने आवास और संजीव ने शुकतीर्थ में सुनी मन की बात

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »