चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मन्दबुद्धि बच्चों को बांटी जर्सी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को जानसठ रोड स्थित मन्दबु(ि बच्चों के लिए संचालित किये जा रहे प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की, उनके प्रशिक्षण को लेकर जानकारी प्राप्त की और यहां पर प्रशिक्षण पा रहे बच्चों को गरम जर्सी वितरित की। इस दौरान उन्होंने संस्थान चला रहे लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों के विकास के लिए वो हर समय सहयोग के लिए तैयार हैं। इस तरह के कार्य के लिए समाज के सम्पन्न लोगों से भी आगे आने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  कम्पनी गार्डन से टाउनहाल तक टैण्डर, टैण्डर का मचता रहा शोर

जानसठ रोड स्थित आशादीप मन्दबु(ि एवं मूक बधिर बाल प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को भारत विकास परिषद् सम्राट शाखा द्वारा जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस संस्थान में जिन बच्चों की सेवा करते हुए उनके शारीरिक विकास के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, यह पुण्य का कार्य है। ऐसे कार्यों के लिए समाज के हर संपन्न व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने भी अपने स्तर से प्रशिक्षण संस्थान को हर संभव मदद दिए जाने का भी भरोसा दिलाया। साथ ही जर्सी वितरण कार्य की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, कीमती लाल जैन, डा. सुनील कुमार, लोकेश चंद्र, राजेंद्र गोयल, पी. के. गुप्ता, होती लाल शर्मा, नीरू जैन व अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR RAIN-जनता ने जनप्रतिनिधियों को दिखाये बदहाली के नाले

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंगलवार को जिला मुख्यालय घेरने सड़कों पर उतरेंगे किसानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर अधीक्षक को ईओ प्रज्ञा सिंह ने भेजा नोटिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कम्पनी गार्डन से टाउनहाल तक टैण्डर, टैण्डर का मचता रहा शोरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »