सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नाराज

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वार्ड संख्या 33 की सभासद सीमा जैन की शिकायत का संज्ञान लेकर नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सीसी सड़क निर्माण में शर्तों का उल्लंघन करते हुए निम्न गुणवत्ता की सामग्री लगाने और अन्य अनियमितता बरतने पर तत्काल मौके पर जेई को भेजकर जांच कराई तो ठेकेदार की पूरी शरारत सामने आ गई। ठेकेदार ने स्टीमेट में शामिल ढाई लाख रुपये की लाल रोडी तय होने के बावजूद पुरानी रोडी डालकर काम चला लिया और सड़क की मोटाई को कम कर दिया तथा सीमेंट में तय मानक के अनुसार नहीं लगाया। चेयरपर्सन ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही के साथ ही सड़क निर्माण मानक के अनुसार कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने बुलन्दशहर में डाला डेरा, उपचुनाव में किया प्रचार

वार्ड संख्या 33 के अन्तर्गत पटेलनगर स्थित जय मां शक्ति मन्दिर वाली गली में सीसी सड़क और नाली निर्माण नगर पालिका परिषद् के निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण के लिए पालिका करीब 18 लाख रुपये खर्च कर रही है। यह टैण्डर ठेकेदार जितेन्द्र बालियान को मिला है। उनके द्वारा नाली बनाने के बाद अब सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने सभासद सीमा जैन से शिकायत की थी कि ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री लगा रहा है। इसको लेकर सभासद द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष मामला रखा गया।

शनिवार को ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने के दौरान ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने तत्काल ही निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार को मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। वहीं मौके पर सभासद पति भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, अनिल ऐरन और मनोज पाटिल आदि भी पहुंच गये थे। जेई ने मौके पर जाकर स्टीमेट और टैण्डर शर्तों के अनुसार निर्माण सामग्री की जांच की तो गड़बड़ी सामने आई। स्टीमेट में करीब ढाई लाख रुपये की लाल रोडी ;ब्रिक्स ब्लास्टद्ध सड़क निर्माण के लिए तय हैं, लेकिन मौके पर सड़क पर पुरानी पड़ी रोडी का ही उपयोग पाया गया। इसके साथ ही निर्माण सामग्री के मानक एक-डेढ़-तीन के सापेक्ष सीमेंट की मात्रा कम मिली और सड़क पर डाली जा रही सीसी की मोटाई मानक के अनुसार छह इंच के बजाये कहीं तीन तो कहीं पर चार इंच ही पाई गई। क्षेत्रीय लोगों ने मानक और गुणवत्ता के विपरीत हो रहे सड़क निर्माण को रुकवा दिया। जेई कपिल कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में जांच में कुछ खामियां मिली हैं, इसको लेकर सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस दिया जा रहा है। मौके पर ठेकेदार को मानक और टैण्डर शर्तों के अनुसार ही सड़क निर्माण करने की हिदायत दी गई है। इससे चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भी अवगत करा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्ष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक अरेस्ट से मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सभासद खालिद ने राशन वितरण में पुरानी प्रणाली लागू करने की उठाई मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिकजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »