मंत्री कपिल देव के साथ चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चलाया स्वच्छता अभियान

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत शनिवार को सुबह प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पूरे दलबल के साथ लोगों के बीच जाकर स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए उनको शपथ ग्रहण कराकर साफ सफाई का कार्य किया। मंत्री और चेयरपर्सन के साथ ईओ पालिका ने भी अपनी टीम को लेकर अपने हाथों से पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय आवासीय कालोनी परिसर में खर पतवार की छंटाई की तो वहीं झाड़ लगाकर कूड़ा करकट एकत्र करते हुए उसको तत्काल गाड़ियों से उठवाने का काम भी किया। इस दौरान संक्रामक रोगों से बचाव के लिए मच्छरों का प्रकोप थाने को कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव भी कराया गया।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप लगातार शहरवासियों के बीच स्वच्छता का संदेश लेकर निकल रही हैं, वहीं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी अपनी टीम के साथ लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग त्यागने के प्रति जागरुक करने का काम कर रही हैं। शनिवार को नगरपालिका परिषद् के द्वारा मेरठ रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय आवासीय कालोनी में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने बेसहारा लोगों को बांटे कंबल, एडीएम ने किया औचक निरीक्षण


मुख्य अतिथि के रूप में यहां पर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पहुंचे। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अतिथियों का अपनी पूरी टीम के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही कालोनी में मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों के घर घर जाकर उनसे बात की और कालोनी में मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का स्वागत किया। इसके पश्चात कालोनी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंत्री और चेयरपर्सन ने ईओ व अन्य अधिकारियों तथा लोगों के साथ मिलकर अपने हाथों से झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। वहां पर उगी खरपतवार को भी अपने हाथों से फावड़ा उठाकर मंत्री ने साफ किया और तत्काल ही एकत्र कूड़ा करकट को गाड़ियों में भरवाया गया। यहां पर संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाईयों और एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया गया।

इसके साथ ही मंत्री ने आवासीय कालोनी के लोगों को स्वच्छता अभियान में अपने नागरिक दायित्व का पालन करते हुए सहभागिता करने, पॉलिथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग त्यागने के लिए शपथ दिलाते हुए जागरुक किया। मंत्री कपिल देव ने इस दौरान कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा एक सांकेतिक अभियान है, हमें स्वच्छता के प्रति इस श्रमदान को नियमित रूप से अपनाते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में योगदान करना है, सफाई के लिए पालिका ने पूरी टीम लगाई है, लेकिन हमें दूसरों पर निर्भर रहने के बजाये खुद ही सफाई कार्य करना चाहिए तो हम शहर को स्वच्छ बना पायेंगे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश के लिए प्रतिदिन दो घंटे यदि नागरिक सफाई का दायित्व निभायें तो शहर पूरा सुन्दर हो जायेगा। हम लगातार जनता को जागरुक कर रहे हैं, हम बिना जनसहभागिता के सफल नहीं हो सकते।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मास्टरमाइंड की कोठी पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पर आवासीय कालोनी का निर्माण एमडीए ने कराने के बाद इसको पालिका को हैडओवर कर दिया है। यहां शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही शहर में अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये और लोगों को साथ लेकर स्वच्छता कार्य किया गया। अभियान में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन कुंज बिहारी अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, भाजपा स्वच्छता अभियान के संयोजक सचिन सिंघल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, एमआईटूसी कंपनी के सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह के साथ ही सफाई नायक और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से काट दिया अंगूठा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शामली में लखटकिया अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »