तकनीक का सहारा लेकर समाज को सुधारने में जुटे चेयरमैन जहीर

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट अब तकनीक का सहारा लेकर लोगों को सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ ही सुधार की ओर लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के सहारे ऐसे लोगों को चिन्हित किया, जोकि सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब करन गन्दगी फैलाने रहे हैं और चोरी छिपे कूड़ा डालकर नगर को गन्दा करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान के बाद उनको नगर पंचायत की ओर से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।

बता दें कि नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी अपने अनोखे कार्यों के कारण न केवल पुरकाजी नगर को देश में एक अलग पहचान दिलाने में सफल हो रहे हैं, वहीं वो पुरकाजी नगरीय क्षेत्र में आईपी कैमरों के सहारे सुरक्षा उपलब्ध करा रहे हैं तो कई मामलों में पुरकाजी नगर पंचायत को प्रदेश की पहली नगर पंचायत बनाने का काम भी कर चुके हैं। अब चेयरमैन जहीर फारूकी ने अपनी नगर पंचायत के निवासियों को स्वच्छता के प्रति गंभीर और संवेदनशील बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की तकनीक का ही सहारा लिया है। पुरकाजी नगर क्ष्ज्ञेत्र में सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करने वालों और कूड़ा डालने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के सहारे की गई है।

ऐसे लोगों पर अब नगर पंचायत ने एक्शन की तैयारी की है। पिछले काफी दिनों से चेयरमैन जहीर फारूकी को शिकायत मिल रही थी कि शहर में अनेक स्थानों पर कुछ लोग चोरी छिपे कूड़ा यहां वहां डालकर गंदगी फैला रहे हैं तो कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब करते हुए गन्दगी फैलाने के साथ ही लोक लाज भी भंग कर रहे। इससे इन रास्तों से आने जाने वाली स्कूल कॉलेज की छात्राओं के साथ ही महिलाओं को भी शर्मिन्दगी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। ईओ मनीष ने बताया कि चेरयमैन के आदेश पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए हमने अपने वार्डों के सफाई नायकों को भी सक्रिय किया और नगर में लगाये गये आईपी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज के सहारे ऐसे लोगों को चिन्हित किया है। उनके फोटो लेकर इन तक पहुंचने का काम किया जा रहा है। बताया कि पहचान होने के बाद ऐसे लोगों को नोटिस जारी करते हुए उनसे सार्वजनिक स्थान पर गन्दगी फैलाने के लिए जवाब मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जायेगी। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि ऐसे दो लोगों के खिलाफ पहले भी जुर्माना लगाकर कार्यवाही की गई थी, जिसके बाद ऐसे मामलों में कमी आई थी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद किसी भी जन सामानय को प्रताड़ित करना नहीं है, लेकिन जो लोग अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का काम नहीं करते और गन्दगी फैलायेंगे तो उनके खिलाफ सख्ती से काम लिया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर आप सभी का है, इसको स्वच्छ बनाये रखने में सभी सहयोग प्रदान करें। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पहचान गुड़ में हानिकारक मिलावट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में औवेसी आने से हलचल, हिन्दूवादी संगठनों ने भी बिछाया सियासी जालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मोदी के मंत्री के मंच पर भिड़ गये योगी सरकार के दो मंत्री

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रैपिड रेल की डीपीआर फाइनल जल्द शुरू होगा कामः संजीव बालियानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »