KANWAR YATRA 2025-सामाजिक सद्भाव की नजीर बने चेयरमैन जहीरः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस बार भूराहेड़ी बॉर्डर पर भव्य इंतज़ाम किए गए हैं। रविवार रात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने स्वयं वहां पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें शीतल पेय एवं खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने व्यवस्थाओं को ‘उत्कृष्ट और प्रेरणादायक’ बताते हुए नगर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट और उनकी टीम आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में यूपी बॉर्डर पर शिव भक्तों के स्वागत की अनुपम व्यवस्था कर चेयरमैन जहीर फारूकी ने सामाजिक सद्भाव की एक नजीर पेश की है, यह उन लोगों के मुंह पर भी एक तमाचा है, जो कांवड़ यात्रा को हिंदू-मुस्लिम के भेदभाव से जोड़कर समाज में बिखराव और तनाव पैदा करने के लिए धर्म का चौला ओढ़कर समाज और इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने का काम करते हैं।

भूराहेडी चेक पोस्ट पर यूपी उत्तराखंड बॉर्डर की व्यवस्था को देखने और शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन और भाकियू के प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर कांवड़ियों के लिए जो सुंदर और भव्य व्यवस्थाएं की हैं, वह सराहनीय हैं। यहां पहुंचकर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करना सौभाग्य की बात है। टिकैत ने कहा कि शिवभक्तों को पेयजल, विश्राम स्थल और सेवा के लिए जो सुविधाएं यहां मुहैया कराई गई हैं, वे अनुकरणीय हैं। हम जहीर फारूकी, ग्राम प्रधान एवं ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, सभी सभासदों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने तन-मन-धन से यूपी में आये शिव भक्त कांवड़ियों की एक अतिथि के रूप में सेवा कार्य में भागीदारी की।

इसे भी पढ़ें:  बुजुर्ग दिव्यांग महिला को काशीराम वापस दिलाने की मांग

चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि जैसे ही चौधरी राकेश टिकैत रविवार की देर रात यूपी बॉर्डर पर पहुंचे, शिवभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी स्क्रीन पर उनका आगमन लाइव दिखाया गया। भक्तों ने रुक-रुक कर उनके साथ सेल्फी ली, पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। ऐसा दृश्य इससे पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि चौधरी साहब किसानों के ही नहीं, आम लोगों के भी दिलों में खास जगह रखते हैं। भूराहेड़ी बॉर्डर पर लगाए गए सेवा शिविरों में खाने-पीने के अलावा मेडिकल सुविधा, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, फॉगिंग सिस्टम और रात में विश्राम की व्यवस्था की गई है। इन व्यवस्थाओं को देखने आने वाले श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सराहना कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के इस पावन अवसर पर जिस प्रकार किसानों के नेता राकेश टिकैत ने भक्ति और सेवा का संगम दिखाया, वह समाज को एक नई दिशा देने वाला कदम है। भूराहेड़ी बॉर्डर की व्यवस्थाएं निश्चित ही अन्य स्थानों के लिए उदाहरण बनेंगी।

इसे भी पढ़ें:  मकान की दीवार गिरी, मलबे में तीन बच्चे दबे, एक गंभीर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री संजीव बालियान सहित भाजपा-रालोद नेताओं से हटेंगे मुकदमे!राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री संजीव बालियान सहित भाजपा-रालोद नेताओं से हटेंगे मुकदमे!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर बनाएं स्वस्थ समाजः अनिल कुमारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »