नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह का व्यापारी नेताओं ने किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। जनपद के नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह का व्यापारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर स्वागत करते हुए हरदोई में उनकी तैनाती को लेकर चर्चा की। इस दौरान जनपद में शासन की योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाने में हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और सहारनपुर मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने शनिवार को संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, संयोजक सुखबीर सिंह, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल के साथ कलेक्ट्रेट जाकर जनपद के नवागंतुक अपर जिला अधिकारी प्रशासन संजय सिंह से उनके कार्यालय में भेंट की और संगठन की तरफ से पटका पहनाकर, बुके भेंट करते हुए उनका जिले में व्यापारी समाज की ओर से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी ने भी बालाजी धाम से मोड़ा मुंह

हरदोई जिले की तैनाती के दौरान रहा संगठन से साथ

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के गृह जनपद हरदोई में तीन वर्ष का सफलतम कार्यकाल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में भी वो एक लंबा और यादगार कार्यकाल पूर्ण करेंगे और इस दौरान उनके द्वारा यहां पर व्यापारियों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेकर प्राथमिकता द्वारा उनका समाधान कराने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छोटूराम डिग्री कॉलेज में हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी ने भी बालाजी धाम से मोड़ा मुंहराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में भाजपा नेता के प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »