MUZAFFARNAGAR-देवर पर लगाया रेप के प्रयास और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने देवर पर बुरी नजर रखते हुए उसका बलात्कार करने के प्रयास और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं शांतिनगर में घर के बाहर खड़े एक युवक पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया और पिटाई करते हुए उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी। घायल के पिता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराकर गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं शाहपुर के एक गांव में बाल कटवाने जाते एक युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।

थाना ककरौली में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी शादाब पुत्र वहीद निवासी ग्राम ककरौली के साथ हुई थी। उसका पति शादाब उत्तराखंड में काम करता है। महिला का आरोप है कि उसका देवर आदिल उस पर बुरी नजर रखता है। 16 मार्च को वो अपने मायके जानसठ से ससुराल पहुंची तो कुछ देर बाद शाम के समय उसका देवर आदिल गाली गलौच करते हुए उसके कमरे में घुस आया और बलात्कार करने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। महिला ने जैसे तैसे उससे अपनी जान बचाई। महिला ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी आदिल ने उसका हाथ तोड़कर जला दिया था। वो आये दिन उसके साथ कोई न कोई घटना करता रहता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारी

वहीं नई मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मौहल्ला शांतिनगर के निवासी संजीव कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल ने आरोप लगाया कि 26 मार्च को उनका पुत्र हर्ष अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी समय दो-तीन मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लड़के वहां पर आये और हर्ष के साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इन हमलावरों ने पिटाई करते हुए हर्ष के दोनों हाथों की अंगुलियों की हड्डियां तोड़ दी और भाग गये। इन हमलावरों में से तीन को हर्ष ने पहचान लिया, जिनके नाम आशु, मनीष और आलोक निवासी शांतिनगर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शाहपुर थाने में गांव आदमपुर निवासी भूषण पुत्र मुन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। भूषण का आरोप है कि वो 29 मार्च की शाम को गांव में नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए जा रहा था। नाई की दुकान के पास दीपक पुत्र नरेश, रोबिन पुत्र विनोद, सुमित पुत्र सुशील और सावन पुत्र मुन्ना आ गये और उसको नाई की दुकान से बाहर खींचकर गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। भूषण का आरोप है कि इन हमलावरों ने दुल्हैंडी के दिन भी उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने चारों हमलावर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  जीवा गैंग का 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  श्री बालाजी जयंतीः थम गई शहर की रफ्तार, हर कदम भक्तों की कतारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जीवा गैंग का 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता हैजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »