भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने रोशन की गरीबों की दीपावली

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार से नाता रखने वाली भाजपा नेत्री और समाज सेविका ममता अग्रवाल ने हर बार की भांति इस बार भी पंच पर्व दीपोत्सव के अवसर पर समाज को त्योहार का असली संदेश देते हुए उनको जरूरमंद लोगों के साथ पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया। ममता अग्रवाल द्वारा जहां शहर की मलिन बस्ती में पहुंचकर अपनी टीम के साथ गरीबों को दीपावली पर प्यार और उपहार बांटते हुए गरीबों की दीपावली को भी रोशन करने का प्रयास किया तो वहीं उनके द्वारा प्राईमरी स्कूल में पहुंचकर बच्चों के साथ दीये जलाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार देकर दीपावली के पर्व के उद्देश्य को सार्थकता प्रदान करने का काम किया।

मूलचंद रिसोर्ट की डायरेक्टर और समाज सेविका ममता अग्रवाल गैर सरकारी संगठन खुशी हर पल चलाती हैं। वो अपने इस एनजीओ के माध्यम से पिछले कई वर्षों से गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही है। इसके लिए उनके द्वारा प्राईमरी विद्यालय में बच्चों को शिक्षित करने के लिए हमेशा ही सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। वहीं बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए उनके द्वारा तीन शिक्षिकाओं को भी रखा हुआ है। साथ ही वो हर त्योहार और पर्व तथा अन्य कार्यक्रम इन बच्चों के साथ मनाती नजर आती हैं। इस दीपावली पर भी ममता अग्रवाल ने रुड़की रोड स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर गरीबों की दीपावली को रोशन करने का काम किया। उन्होंने यहां पर महिलाओं और बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इन महिलाओं को दीपक और भगवान गणेश व लक्ष्मी जी की मूर्तियां भेंट की। मिठाई के साथ ही उपहार भी बांटे। वो घर घर जाकर सभी से मिलीं और दीपावली की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल


इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाजिक उत्थान का रास्ता खोलती है। हमारा प्रयास यही है कि सभी को शिक्षा का अवसर मिले। इसके लिए वो कई वर्षों से इस मलिन बस्ती में आकर यहां के परिवारों के बच्चों और खासकर लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रही हैं, क्योंकि एक लड़की दो परिवारों को संवारने का काम करती है। लड़की शिक्षित होगी तो वो अपनी मायका और ससुराल दोनों को संवारने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो सकेगी। ममता अग्रवाल ने बताया कि इस मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए वो लगातार प्रयासरत हैं। मलिन बस्तियों से बच्चों को निकालकर स्कूलों में भिजवाने के लिए वो एक सामाजिक सेतु बनकर कार्य कर रही हैं। मलिन बस्ती में ही उनके द्वारा एक विद्यालय चलवाया है। इसका पूरा खर्च वो स्वयं अपनी टीम के साथ मिलकर वहन कर रही हैं। उन्होंने दर्जनों परिवारों को दीपावली के उपलक्ष में मिठाई वितरित की और सभी से आग्रह किया कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। उनके साथ इस अवसर पर उनकी सहयोगी के रूप में लवली अरोरा और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण से वसूली में जुटी पालिका को नहीं मिल रहा नया पता

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भौराखुर्द में जल जीवन मिशन के काम को धरातल पर परखाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैंः ममता अग्रवालजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »