मुफ्त शिक्षा, रोजगार, आरक्षण देने में भाजपा विफल: सोहेल अबरार

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के चारों युवा संगठनों द्वारा क्रांति दिवस के अवसर पर छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान शुरू किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अभियान के जनपद प्रभारी व समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहेल अबरार व सह प्रभारी शहजाद चौधरी, कोमल गुर्जर का जोरदार स्वागत किया गया।

समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास,समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष टीटू पाल रमन व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद प्रभारी सोहेल अबरार ने कहा कि भाजपा सरकार की युवाओं के कल्याण भविष्य के लिये कोई योजना नहीं है। आज छात्र महंगी फीस,पेपर लीक साजिश, आरक्षण लागू न करने विश्वविद्यालयो में नियुक्तियों में भारी धांधली भ्रष्टाचार का सामना कर रहे हैं। युवाओं को नौकरी व आरक्षण का लाभ न देकर भाजपा निजी सेक्टर के हाथों में खेल रही है।छात्र नौजवानों के भविष्य की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी लड़ रही है। आज सबसे ज्यादा पीडीए छात्रों के साथ भेदभाव उत्पीड़न चरम पर है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने छात्रों नौजवानों से जनपद के सभी कॉलेज में पहुंचकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का युवाओं के लिए संदेश वितरित करने तथा सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाने का आह्वान किया।

समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष टीटू पाल रमन मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि क्रांति दिवस पर छात्र नौजवान पीडीए सदस्यता अभियान पूरे जनपद में सफलता से पूरा करेंगे अभियान को 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बोबी,समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव विभा चौधरी, समाजवादी पार्टी जिला महासचिव वीकील चौधरी गोल्डी अहलावत,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला महासचिव युवजन सभा आशीष त्यागी, महानगर महासचिव सलीम मलिक,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, सुमित पाल,भानु त्यागी, सोनू जाटव,ताहिर चौहान,रवि कुमार, अनुज कुमार,जुनैद आलम,प्रधान अर्जुन नेंन,अहमद अली, जियाउल चौधरी, सनव्वर राणा, आलीशान सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली विभाग का फरमान, सुबह 6 बजे धो लो कपड़े, कर लो प्रेस, नहीं तो….राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गैंगरेप व हत्याकांड के आरोपी शुभम को पुलिस ने किया लंगड़ा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामदजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »