MUZAFFARNAGAR-पुलिस संग मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर। दो थानों से तीन मुकदमों में वांछित चल रहे शातिर बदमाश के साथ थाना सिखेडा पुलिस की नया गांव में राजवाहे के पास मुठभेड़ हो गई। बदमाश की फायरिंग का जवाब देने के लिए पुलिस ने भी गोलियां चलाई, इसमें शातिर बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बिना नम्बर प्लेट की हीरो होन्डा स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किया है। बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  यूपी ट्रैफिक नियम अध्यादेश: लंबित मुकदमे नहीं होंगे खत्म


सीओ नई मण्डी रूपाली राव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा राजीव शर्मा के नेतृत्व में गत रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस की भन्डूर से नया गांव जाने वाले रजवाहे की पटरी असदनगर चौराहे के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 01 शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। सीओ ने बताया कि थाना सिखेडा पुलिस भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी मिर्जाटिल्ला असदनगर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार द्वारा पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटर साईकिल को वापस मोडकर भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी। बदमाश फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें बदमाश नदीम पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम नई बस्ती निराना थाना सिखेडा गोली लगने से घायल हो गया। सीओ रूपाली ने बताया कि बदमाश नदीम के खिलाफ पांच मुकदमा दर्ज पाये गये हैं। इनमें रामराज और फुगाना थानों में दर्ज तीन मुकदमों में वो वांछित चल रहा था। मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पवन कुमार, रणवीर सिह और पुष्पेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और अरूण कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  ‘बुलडोजर एक्शन होगा’, कोडीन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का कड़ा संदेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भट्टे की दीवार गिरने से निकासी मजदूर की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर जोश और अनुशासन का संगम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ाजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »