टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया धरना

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने एकता विहार कॉलोनी में बनाए गए एंट्री गेट को नहीं हटवाए जाने के विरोध में नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहॉल पहुंचकर भारी हंगामा किया। यहां भाकियू कार्यकर्ताओं और एकता विहार के निवासियों ने शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं करने पर अधिशासी अधिकारी कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि गेट के कारण कालौनी में आवागमन के लिए भारी परेशानी हो रही है। यह गेट पूरी तरह अवैध है और इसको पालिका प्रशासन सभासद को संरक्षण देते हुए नहीं हटवा रहा है।

भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ ही एकता विहार के लोग सोमवार को टाउनहाल पहुंचे और मौहल्ले में बनाये गये अवैध गेट का ढांचा ध्वस्त नहीं करने को लेकर रोष जताया। ये लोग ईओ कार्यालय पर पहुंचे और वहां पर गेट बंद मिलने पर कर्मचारियों के समक्ष ही कार्यालय का दरवाजा खोला और अंदर घुसकर धरना शुरू कर दिया। नीचे फर्श पर बैठे कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और एलआईयू के कर्मचारी भी ईओ कार्यालय पहुंच गये थे। इस दौरान लोगों ने पालिका प्रशासन पर अवैध गेट को ध्वस्त कराने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं करने पर रोष जताया।

भाकियू तोमर के युवा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि एकता विहार कालोनी के मुख्य मार्ग पर वर्तमान सभासद सुनीता पत्नी प्रमोद कुमार द्वारा करीब तीन माह पूर्व एक गेट का निर्माण करा दिया गया है। जो पूरी तरह से अवैध है, सभी कालोनी वासी इस अवैध गेट से परेशान हैं और स्कूल बस को आने-जाने में भी काफी दिक्कत व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी में चार स्कूल हैं और इसके साथ ही यहां पर आम लोगों को भी अपने वाहनों से आवागमन में परेशानी हो रही है, क्योंकि गेट बन जाने से 25 फीट चौड़ी सड़क का प्रवेश ही संकरा हो गया है। बताया कि इस अवैध गेट को हटाने के लिए 10 फरवरी में सहायक अभियन्ता निर्माण नगर पालिका अखंड प्रताप के द्वारा सभासद को नोटिस जारी करते हुए हटाने के लिए कहा था, लेकिन न तो सभासद ने गेट हटवाया और न ही पालिका ने कार्यवाही की। इसी को लेकर आज यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाकियू तोमर के पदाधिकारी लगातार ईओ को बुलाने की मांग करते रहे इसी बीच पुलिस कर्मी और एलआईयू के कर्मचारी भी वहां पहुंच गये थे। दोपहर तक भी ईओ कार्यालय में धरना चलता रहा, यहां प्रदर्शनकारियों ने भोजन भी किया और दो बजे पालिका प्रशासन जगाओ यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया। इसके बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव ने ईओ कार्यालय जाकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनका ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि जल्द ही पालिका स्तर से कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर शिखर ने लगाया रक्तदान शिविर

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सोमवार को सहारनपुर में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव महेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा मंडल के सभी निकायों के ईओ की मीटिंग बुलाई गई थी, वो सवेरे ही सहारनपुर के लिए निकल गई थी। वहीं पर उनको पता चला कि कार्यालय में धरना चल रहा है। इस प्रकरण में सभासद को निर्माण विभाग की ओर से दो नोटिस भेजे जा चुके हैं। गेट का निर्माण पालिका ने नहीं कराया है, वो पूरी तरह से अवैध है। प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन ले लिया गया और उनको आश्वासन भी दिया गया कि जल्द समाधान होगा, लेकिन वो धरने पर जमे रहे। फोन पर लगातार बात जाती रही। ईओ ने बताया कि इस सम्बंध में जेई निर्माण को गेट ध्वस्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। 

इसे भी पढ़ें:  खट्टा-मीठा बजट--उद्योग जगत हुआ निराशा, किसानों की भी टूटी आस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर हुई श्याम वंदना, निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ियों को इस बार हलवा प्रसाद बांटेंगे चेयरमैन जहीर फारूकी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर हुई श्याम वंदना, निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाबजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »