आनन्द हॉस्पिटल, होटल वेलविस्टा और दि एसडी पब्लिक स्कूल के बेसमेंट अवैध

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने के कारण तीन छात्रों की मौत हो जाने के बाद यूपी में भी सरकार अलर्ट हुई है। शासन के निर्देश में सभी जनपदों में घरेलू और व्यावसायिक भवनों में चल रहे बेसमेंट की जांच करने के आदेश शासन ने दिये हैं। इसके लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने टीमों का गठन कर तीन दिवसीय औचक निरीक्षण अभियान छेड़ दिया है। खुद एडीएम उपाध्यक्ष कविता मीणा ने भी कई होटल, हॉस्पिटल और स्कूलों का निरीक्षण कर बेसमेंट के मानकों को परखा तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। आनन्द हॉस्पिटल, होटल वेलविस्टा और दि एसडी पब्लिक स्कूल में बेसमेंट मानकों के विपरीत पाये गये। अब एमडीए ने शासन को रिपोर्ट भेजने के साथ ही अवैध बेसमेंट वाले भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने की तैयारी की है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन ने कूकड़ा में किया 24 लाख की ट्यूबवैल रिबोर का शुभारंभ

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में बेसमेंट के अंदर पानी भरने से हुई 3 छात्रों की मौत के बाद विकास प्राधिकरण अलर्ट मोड़ में आ गया है। जिले में विभिन्न प्रतिष्ठानों में बने बेसमेंट का निरीक्षण करने एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा और सचिव आदित्य प्रजापति पूरी टीम के साथ निकले। पहले ही दिन निरीक्षण में मुज़फ्फरनगर के प्रमुख पब्लिक स्कूल समेत छह बेसमेंट अवैध रूप से बिना मानकों के बने मिले। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अंसारी रोड पर बन रहे अवैध मार्किट का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा और सचिव आदित्य प्रजापति ने होटल रेडिऐंट इन, ग्रांड प्लाजा मॉल, दि एसडी पब्लिक स्कूल, होटल वेलविस्टा, जानसठ रोड स्थित टीवीएस मोटर्स, आनंद हास्पिटल, जगदीश हास्पिटल के बेसमेंट का निरीक्षण किया और वहां की लिफ्ट सर्विस सहित निकासी द्वार की जांच की। इस दौरान अधिकारियों को केवल ग्रांड प्लाजा मॉल के बेसमेंट ही मानकों के अनुरूप मिले।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला इनामी खटमल दबोचा

एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद शासन के निर्देश पर जनपद में बने बेसमेंट की जांच के साथ ही भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई है। इसी कड़ी में विभागीय मुख्य अभियंता को नोडल अधिकारी बनाकर एई और जेई की टीमों को औचक निरीक्षण में लगाया है। इसके लिए तीन दिवसीय अभियान सोमवार से शुरू किया गया है। भौतिक सत्यापन में बड़े पैमाने पर बेसमेंट अवैध और मानकों के विपरीत पाये गये। दि एसडी पब्लिक स्कूल बेसमेंट में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जो नहीं होना चाहिए। इसे साथ ही अन्य मानक भी पूरे नहीं मिले। मानकों के अनुरूप बेसमेंट नहीं मिलने पर सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर के अंसारी रोड स्थित असर्फी मार्केट में अवैध रूप से दुकाने बनाने की शिकायत स्थानीय दुकानदारों द्वारा प्राधिकरण अधिकारी को कर दी, जिसके बाद प्राधिकरण के इंजीनियरों ने पहुंचकर काम को रुकवाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। कुछ दुकानदारों ने मार्किट की दुकानों के बाहर बने चबूतरे घेरकर दुकानों को आगे तक बढ़ा लिया, इससे मार्किट के अन्य दुकानदार खफा हो गए। इसके बाद मार्किट में कुछ लोगों ने मिलकर नई दुकानों के निर्माण का कार्य भी शुरू किया। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा को कर दी, जिसके बाद उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण के इंजीनियर और सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की जानकारी ली। निर्माण करने वाले लोग टीम देख वहां से भाग गए।

इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदलेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, महिला की हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »