भाजपा नेता से भारी पड़ी बहस, दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर प्रकरण में ट्रेनी एसआई जय शर्मा और सिपाही निशांत पर कार्यवाही कर दी गई है। एसएसपी ने दोनों आरोपियों को सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाये जाने पर लाइन हाजिर कर दिया।

बता दें कि दो दिन पूर्व रात्रि के समय स्कूटर पर अपनी पत्नी और चार साल के बच्चे के साथ शहर से होते हुए अपने घर रामलीला टिल्ला जा रहे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर को रामलीला टिल्ला चौकी पर तैनात अंडर ट्रेनी उप निरीक्षक जय शर्मा और सिपाही निशांत कुमार ने रोक लिया था। भाजपा नेता अजय सागर के साथ दूसरे स्कूटर पर उनका भाई भी चल रहा था। आरोप है कि यहां पर चैकिंग का बहाना बनाते हुए दरोगा जय शर्मा और सिपाही निशांत ने उनकी पत्नी के सामने ही अपमानित किया और हेलमेट न होने पर चालान काटने की बात कही। इसी को लेकर भाजपा नेता और दरोगा में जमकर बहस हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

आधी रात को ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसका संज्ञान लिया और सीओ सिटी राजू कुमार साव को मंत्री आवास पर हाजिरी देनी पड़ी थी, उसी रात मंत्री कपिल देव ने भाजपा संगठन के पदाधिकारी के साथ परिवार के समक्ष ही दरोगा व सिपाही द्वारा अभद्रता करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा था कि कार्यवाही निश्चित कराई जायेगी। एसएसपी संजय वर्मा के अवकाश पर होने के कारण मामले में सीओ सिटी राजू साव को जांच सौंपी गई थी। बताया कि शनिवार को एसएसपी के आदेश पर आरोपी दरोगा जय शर्मा और सिपाही निशांत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्यवाही से भाजपा संगठन में हर्ष है और पहली बार ऐसे प्रकरण में पुलिस पर हुई कार्यवाही से कार्यकर्ता का उत्साह भी बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो दिन की बारिश से हाल बेहाल, गरीब का आशियाना ढहा, एक की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दूध की डेरी से घर लौटती महिला से बाइक सवार ने लूटे 50 हजारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर पुलिस ने रिहायशी इलाके से बरामद की भारी आतिशबाजी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो दिन की बारिश से हाल बेहाल, गरीब का आशियाना ढहा, एक की मौतजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »