बिलासपुर कट पर फिर हादसा-ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रैक्टर में मारी टक्कर, हंगामा

मुजफ्फरनगर। खूनी मोड के नाम से मशहूर हो चुके नेशनल हाईवे 58 पर स्थित बिलासपुर कट पर गुरूवार को एक बार फिर से भयंकर हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर ट्राली में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया और कई कांवड़ियें गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के कारण आक्रोशित कांवड़ियों ने अपने साथियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और लाठी डंडे लेकर भगवान शिव की मूर्ति लेकर हाईवे की सड़क पर बीच में बैठ गये तथा यातायात बंद करा दिया। ये कांवड़िये ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। जाम लगने के कारण पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। घंटों बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया।

मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह गाजियाबाद जिले के कांवड़ियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत्त ट्रक चालक ने कावड़ियों के ट्रैक्टर ट्राले में टक्कर मार दी। गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के भंडोला निवासी लगभग 25 कांवड़िए ट्रैक्टर ट्राले में हरिद्वार जा रहे थे। आज सुबह लगभग चार बजे कांवड़ियों ने ट्रैक्टर को हाईवे किनारे खड़ा कर चाय पीने लगे। तभी थोड़ी देर बाद ही मेरठ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

जिसमें ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। भोला रजत पुत्र लीलू, अजय पुत्र राकेश, कुलदीप पुत्र रतनसिंह, जयप्रकाश पुत्र रामलाल और एक मुस्लिम भोला फरदीन पुत्र इलियास निवासी भंडोला थाना भोजपुर मोदीनगर घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भेजा गया। रजत, अजय और कुलदीप की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने ओर यातायात निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को शांत किया। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया। कांवड़ियों ने मांग की है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए और घायलों का उपचार कराया जाए। गनीमत रही कि सभी 25 कांवड़िए ट्राले में सवार नहीं थे।

सीओ नई मंडी रूपाली राय ने बताया कि गुरूवार की सुबह समय करीब 4ः30 बजे थाना नई मण्डी क्षेत्र के बिलासपुर कट के पास जनपद गाजियाबाद के थानाक्षेत्र भोजपुर के ग्राम हद्यपुर भडौला से हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे कांवडियों की ट्रैक्टर ट्राली नम्बर यूपी 13 बी 5117 में एक ट्रक नम्बर एचआर 63 सी 7547 ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली में सवार करीब 15 कांवडियों में से 04 कावंडिये घायल हो गये। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल कावंडियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कचहरी में वाहन पार्किंग बना जी का जंजाल

मुस्लिम फरदीन भी कांवड़ लेने निकला, हो गया घायल

मुजफ्फरनगर। बिलासपुर कट के पास भोजपुर के कांवड़ियों में शामिल गांव का ही मुस्लिम युवक फरदीन भी अपने दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था, लेकिन वो भी इस हादसे में घायल हो गया। उसके साथियों ने बताया कि फरदीन हर बार उनके साथ कांवड़ लाने के लिए शामिल रहता है। उसके परिवार को भी कोई ऐतराज नहीं हैं, वो सभी धार्मिक बंदिशों से अलग एक साथ रहते हैं। एक दूसरे के सुख दुख में शामिल रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में आईएमए ने किया 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  संगीत सोम बोले-वक्फ वाले आतंकवादी, शिव उपासना करें तो मुस्लिमों को महाकुंभ में एंट्रीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »