रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर मस्जिद और दुकान बनाने पर रोष

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के सामने निष्क्रांत व शत्रु सम्पत्ति पर बनी मस्जिद और दुकान बनाये जाने के प्रकरण में शुक्रवार को हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग की।

संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में दर्जनों हिंदू व सामाजिक संगठन के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद उनको संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय संजय सिंह को सौंपा। हिन्दूवादी नेताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर भू माफियाओं ने कब्जा करके मस्जिद व दुकानों का निर्माण किया है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा यह मुद्दा उठाने पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी नामित की, जिसने अपनी जांच में उसे सरकारी संपत्ति माना है, परंतु शासन द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण गिराए जाने के आदेश होने के बाद भी इस अवैध निर्माण को प्रशासन द्वारा ध्वस्त नहीं किया जा रहा है। हिन्दूवादी संगठनों के द्वारा मांग की गई कि इस सरकारी संपत्ति में अवैध रूप से बनी मस्जिद व दुकानों को तुरंत ध्वस्त कराया जाए व जितने समय तक इस पर कब्जा किया गया है इतने समय का इनसे किराया वसूल कर इन्हें भू माफिया घोषित किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासन द्वारा यदि जल्दी ही इस पर ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा संस्थापक मनोज सैनी, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, शिवसेना मंडल महासचिव डा. योगेंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच जिला सहसंयोजक पंकज भारद्वाज, शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, शिवसेना मंडल महासचिव राजेश कश्यप, विश्व हिंदू पीठ जिलाध्यक्ष बसंत कश्यप, हिंदू शक्ति दल के अक्षय शर्मा, बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक विकास अग्रवाल, हिंदू रक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष कमलदीप, गोरख सेवा समिति अध्यक्ष रविंद्र नायक, चेतक संगठन के पंकज शास्त्री, हिंदू क्रांति दल से मनीष गर्ग, संदीप कुमार, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से गुरु गौर, हिंदू रक्षा दल से सतीश वर्मा, किसान सेना मंडल अध्यक्ष अवनीश चौहान, भवानी सेना से अनीता ठाकुर, नारी सेना से अनीता चौधरी, अंशुल चौधरी, सनातनी हनुमान सेना से सचिन जोगी, शुभम जोशी विद्यार्थी सेना, अरुण कुमार युवा सेना, अमित शर्मा राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच ही साफ कराये गये कूड़ा डलावघर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ट्रांसपोर्ट नगर में मारा छापा, डेढ़ करोड़ की 560 क्विंटल सुपाड़ी पकड़ी…नहीं मिले दस्तावेजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  133rd JAYANTI-जन्म दिवस पर डाॅ. अंबेडकर को किया याद, स्मारक पर लगा मेला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ट्रांसपोर्ट नगर में मारा छापा, डेढ़ करोड़ की 560 क्विंटल सुपाड़ी पकड़ी…नहीं मिले दस्तावेजजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »