नदीम के भरतिया कालोनी में खरीदे मकान में सरकारी नाला होने के आरोप

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के भरतिया कालोनी में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा खरीदे गये मकान का विवाद दिन प्रतिदिन नये मोड़ ले रहा है। हिन्दू संघर्ष समिति के द्वारा बुधवार को भी इस प्रकरण में विवादित मकान में सरकारी भूमि होने के आरोप लगाते हुए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ;एमडीएद्ध कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और जांच कराये जाने की मांग की है। हिन्दूवादी नेताओं का कहना है कि मकान में जो बैनामा कराया गया है, उसमें भूमि कम दर्शायी गई है, जबकि मौके पर लोगों ने जो पैमाइश की है, उसमें भूमि ज्यादा बैठ रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर सरकारी नाले को मकान के अंदर लेकर अवैध कब्जा किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा गुस्सा, कैमरे से वीडियो बनाए जाने का आरोप

हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक संजय मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को हिन्दूवादी संगठनों के प्रतिनिधि मेरठ रोड स्थित एमडीए कार्यालय पर पहुंचे और वहां भरतिया कालोनी में मौहम्मद नदीम व अन्य लोगों के द्वारा खरीद किये गये वाल्मीकि बस्ती के मकान की जांच कराये जाने को लेकर प्रदर्शन किया। संजय मिश्रा ने बताया कि समिति की ओर से एक ज्ञापन एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति को दिया गया है। इसमें मांग करते हुए कहा गया कि इस मकान का जो बैनामा मौहम्मद नदीम आदि के द्वारा तहसील से कराया गया है, उसमें भूमि 333 वर्ग गज दर्शाते हुए पैमाइश 30 गुना 100 दर्शायी गयी है। जबकि मौहल्ले के लोगों ने इस मकान की भूमि की पैमाइश की तो यह करीब 475 वर्गगज बैठ रही है। उन्होंने कहा कि तथ्य छिपाते हुए इस मकान का बैनामा कराया गया है। आरोप है कि इस मकान के पास सरकारी नाले की भूमि को भी अवैध कब्जा करते हुए मकान में मिलाया गया है। हिन्दू संघर्ष समिति ने एमडीए से मामले में जांच कराकर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की है। संजय ने बताया कि एमडीए सचिव ने प्रकरण में जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मुख्य रूप से नरेन्द्र पंवार उर्फ साधु, ललित माहेश्वरी, अरूण प्रताप, मुकेश त्यागी, देवेन्द्र चौहान, अरूण शर्मा सहित अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  नरेंद्र बहादुर सिंह ने लखीमपुर खीरी में संभाला कामकाज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गली में टूटा पड़ा था तार, करंट से युवक की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गली में टूटा पड़ा था तार, करंट से युवक की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  चंदन गांव के दलितों की पीड़ा लेकर सीएम योगी से मिले प्रमोद उटवालजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »