MUZAFFARNAGAR-कृषि मण्डी समिति ने दबाये पालिका के दो करोड़

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के अफसर अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाह बने हुए हैं। ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया है। टैक्स की बकाया रकम वसूलने में कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है, यही कारण है कि करोड़ों रुपया लोग पालिका का दबाये बैठे हैं, ये पैसा निकाला जाये तो शहर में विकास कार्यों से चार चांद लगाये जा सकते हैं। ऐसे ही एक विभाग पर पालिका के दो करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया चल रहा है, लेकिन टैक्स विभाग के अफसर और कर्मचारी लापरवाही की ऊंघ ले रहे हैं। यह मामला पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के सामने आया तो उन्होंने यह पैसा निकलवाने की कवायद करते हुए टैक्स विभाग को निर्देश जारी किये हैं।

कृषि उत्पादन मण्डी समिति नवीन मण्डी स्थल कूकड़ा पर प्रत्येक वर्ष नगरपालिका परिषद् हाउस और वाटर टैक्स वसूलती है। इसमें घरेलू और व्यवसायिक भवनों दोनों से यह टैक्स वसूला जाता है। इसके लिए एकमुश्त भुगतान कृषि उत्पादन मण्डी समिति के द्वारा किया जाता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से पालिका के टैक्स का भुगतान कृषि उत्पादन मण्डी समिति के द्वारा टुकड़ों में किये जाने के कारण समिति पर पालिका के राजस्व के रूप में करीब 2.10 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया चल चल रहा है। इसको वसूलने के लिए पालिका के स्तर से कोई भी गंभीर कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण दो करोड़ से ज्यादा का राजस्व ठण्डे बस्ते में पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी पिछले दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को कुछ व्यापारियों के द्वारा दी गई तो उन्होंने इस पर हैरत जताते हुए यह पैसा वसूलने की कवायद भी की। इसके लिए उन्होंने टैक्स विभाग को निर्देशित किया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में हाईकोर्ट बैंच व एम्स की मांग प्रभावी रूप से उठाई

सूत्रों के अनुसार कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा हाल ही में 20 लाख रुपये टैक्स राजस्व के रूप में पालिका को भुगतान किया है। इसके बावजूद भी दो करोड़ रुपये से अधिक का बकाया मण्डी समिति पर चल रहा है। मण्डी समिति के सूत्रों का कहना है कि पूर्व में करीब 40 लाख रुपया वार्षिक टैक्स के रूप में पालिका को भुगतान किया जाता था, लेकिन बीच में पालिका ने टैक्स बढ़ाते हुए पालिका पर डेढ़ करोड़ रुपये का बिल जारी किया तो भुगतान रूक गया। इसके बाद फिर पालिका से पांच करोड़ रुपये का बिल जारी करते हुए रकम की मांग की गई। इसके बाद मण्डी समिति की ओर से बिल में संशोधन करते हुए टैक्स कम करने का आग्रह किया गया। बताया गया कि वर्तमान में करीब 80 लाख रुपये वार्षिक टैक्स के रूप में मण्डी समिति की ओर से भुगतान किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पूरा भुगतान नहीं किया गया है। मण्डी समिति के सचिव कुलदीप मलिक का कहना है कि पालिका का कुछ राजस्व समिति की ओर बकाया चल रहा है, लेकिन वो नये आये हैं और एक अगस्त को ही उनकी यहां पर पोस्टिंग हुई है तो इसकी पूरी जानकारी उनको नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी के समक्ष पेश होगा प्रोजेक्ट मोती झील

पालिका के कर अधीक्षक नरेश शिवालिया का कहना है कि करीब 70 लाख रुपये वार्षिक टैक्स के रूप में कृषि उत्पादन मण्डी समिति का बिल बनता है। उन पर पूर्व में 1.70 करोड़ रुपये बकाया चल रहे थे, इसमें से 20 लाख रुपये पार्ट पेमेंट के रूप में जमा कराये गये हैं। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 का बिल अलग से बकाया चल रहा है। ऐसे में करीब 2.10 करोड़ रुपये का बकाया मण्डी समिति की ओर निकलता है। इसको लेकर वसूली की तैयारी की जा रही है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि जानकारी में आया है कि कृषि उत्पादन मण्डी समिति नवीन मण्डी कूकड़ा पर पालिका प्रशासन का टैक्स के रूप में करीब दो करोड़ से ज्यादा का राजस्व बकाया चल रहा है। इतनी बड़ी रकम बकाया के रूप में फंस जाना निश्चित ही गंभीर मामला है। इसके लिए टैक्स विभाग से हमने रिपोर्ट तलब की है और अधिकारियों को इस राजस्व की वसूली के लिए प्रयास शुरू करने के लिए भी कहा है। चेयरपर्सन ने कहा कि अपना पैसा पाने के लिए हम कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सभापति सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को भी पत्राचार करेंगे। इस पैसे से मण्डी समिति के आसपास के विकास की रूपरेखा बनाई जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल की नई टीम गठित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में हाईकोर्ट बैंच व एम्स की मांग प्रभावी रूप से उठाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–रोहाना टोल कब्जाने पर भाकियू नेताओं पर मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में हाईकोर्ट बैंच व एम्स की मांग प्रभावी रूप से उठाईजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »