डीएम के आदेश के बाद पालिका ने भी कसी कमर, एई और एनएसए को नोटिस

मुजफ्फरनगर। वायु प्रदूषण को लेकर एनसीआर में लागू ग्रेप स्टेज-4 के नियमों को सख्ती के साथ लागू कराने के लिए जिलाधिकारी ने बेहद गंभीरता दिखाई है। स्कूल बंदी के आदेशों के साथ ही सभी विभागों को जारी निर्देशों में कड़े शब्दों में काम करने के लिए कहा गया है। ऐसे में जनपद की सभी निकायों को भी ग्रेप स्टेज-4 के नियमों का पालन कराने के लिए निर्देश मिले हैं। इसको लेकर नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर में भी हलचल तेज हो गई है। अधिशासी अधिकारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक अभियंता निर्माण को नोटिस जारी करते हुए उनको आज से ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए व्यवस्था करने के दायित्व सौंप दिये गये हैं। शहर में कूड़ा जलाने और कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए खुले में निर्माण सामग्री डालने पर पालिका प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाकर कार्यवाही की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद छह साल पहले घर में इसलिए खोदने लगा था कब्र, पड़ोसियों के पूछने पर दिया था ये जवाब

डीएम के निर्देश पर पालिका भी वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए अब सक्रिय हुई है। इसके लिए मुख्य रूप से कूड़ा प्रबंधन और कंस्ट्रक्शन वर्क पर पाबंदी लगाने का काम शुरू किया गया है। निर्माण विभाग में कार्य कर रहे ठेकेदारों को भी नया काम अभी शुरू नहीं करने के लिए नोटिस दिये गये हैं, जो कार्य चल रहे हैं, उनमें भी निर्माण सामग्री को ढककर धूल प्रबंधन करते हुए कार्य करने की हिदायत दी गई है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने डीएम के आदेश मिलने के बाद मंगलवार को सहायक अभियंता निर्माण अखण्ड प्रताप सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को नोटिस जारी करते हुए उनको एनसीआर में ग्रेप द्वारा स्टेज-4 नियम लागू किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए शहरी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण और निर्माण कार्य को लेकर प्रबंधन करने के लिए एनजीटी के साथ ही सीएक्यूएम के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। एनएसए डॉ. अतुल को निर्देश जारी किये गये हैं कि शहर में कहीं पर भी खुले में कूड़ा जलाया नहीं जाना चाहिए। इसके लिए सभी सफाई नायकों के साथ प्रतिदिन अभियान चलाकर सतर्क दृष्टि रखी जाये। शहर में जहां भी कंस्ट्रक्शन एरिया हैं, प्राइवेट स्तर पर जहां बड़े निर्माण हो रहे हैं या पालिका एवं दूसरे विभागों के द्वारा निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, सभी की सूची बनाने के लिए एई निर्माण को निर्देशित किया गया है। साथ ही निर्माण विभाग की टीम लगाकर शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण करते हुए ऐसे भवन स्वामियों और ठेकेदारों तथा निर्माण सामग्री बेचने वालों को चिन्हित करने के लिए भी कहा गया है, जोकि निर्माण सामग्री को खुले में रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बसेडा में बोरे में बंद मिला लापता मासूम सैफ का शव

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि ग्रेप के द्वारा स्टेज-4 नियम लागू करने के कारण जिलाधिकारी ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये हैं, जिनको लेकर पालिका स्तर से टीमों को लगाया है। शहर में कूड़ा जलाने और निर्माण सामग्री खुले में रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो एनजीटी के नियमों के अनुसार उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट की सूची बनवाई जा रही है, जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी जायेगी। बोर्ड को पालिका ने एंटी स्मॉग गन उपलब्ध कराई गई है। सुबह शाम पालिका की टीमें जेई जलकल जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भी बंदोबस्त में लगी हैं। ठेकेदारों और भवन स्वामियों को भी चिन्हित करने का काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही एई और एनएसए को निर्देशित किया गया है, वो अपने अपने स्तर से चलाये जाने वाले अभियानों में की गई कार्यवाही की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  बरेली में आंधी-बारिश से दो की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद छह साल पहले घर में इसलिए खोदने लगा था कब्र, पड़ोसियों के पूछने पर दिया था ये जवाबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपालजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »