MUZAFFARNAGAR-शहर की सड़कों के बाद अब घरों में लगे कूड़े के ढेर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही डलावघरों से कूड़ा निस्तारण में लगी एमआईटूसी कंपनी का बाजा बज चुका है। कंपनी के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वार्डों में काम कर रहे करीब 300 कर्मचारियों की हड़ताल का कोई भी समाधान नहीं निकलने के कारण सड़कों के बाद अब लोगों के घरों में भी कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। लोग घरों तक सफाई कर्मियों के नहीं पहुंचने के कारण कूड़े को लेकर परेशान हैं, वहीं सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को भी कामबंद हड़ताल रखी और वाहन नहीं चलाये गये। इसके साथ ही उन्होंने टाउनहाल पहुंचकर प्रदर्शन किया तो वहीं कलेक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कंपनी से दो माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग की। वेतन मिलने पर ही काम पर लौटने की बात की है। कर्मियों की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कंपनी के अधिकारियों को अपने कार्यालय में तलब किया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने लखनऊ में किया भंडारा, दिखा आस्था व राष्ट्रभक्ति का संगम

बता दें कि दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. को नगरपालिका परिषद् ने शहर के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कूड़ा निस्तारण के लिए ठेका दिया है। अनुबंध के अनुसार पालिका इसके लिए कंपनी को 92 लाख रुपये प्रतिमाह का भुगतान कर रही है और कंपनी को यूजर चार्ज एकत्र करते हुए पालिका में जमा कराना था, लेकिन कंपनी ने यूजर चार्ज के लिए 20 लाख का भुगतान करने को जो चौक पालिका को दिया, वो बाउंस हो जाने के कारण पालिका ने कंपनी को भुगतान रोक दिया। कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं दिया। कंपनी पर प्राइमरी सैक्शन में डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन करने वाले करीब 300 कर्मचारियों का दो माह का वेतन लम्बित है। इसके लिए तीन दिन पहले कर्मचारियों ने गारबेज टिपर वाहनों का चक्का जाम करते हुए कामबंद हड़ताल कर दी। शुक्रवार को चौथे दिन भी यह हड़ताल जारी रही और सफाई कर्मियों ने टाउनहाल पहुंचकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन से हस्तक्षेप कर वेतन दिलाने की मांग की। वहां पर ईओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नहीं मिलने के कारण कर्मचारी जुलूस की शक्ल में डीएम दफ्तर पहुंचे और डीएम के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपते हुए दो माह का वेतन दिलाये जाने की मांग की। वेतन के बिना उन्होंने काम पर लौटने से इंकार कर दिया है। कर्मचारियों ने कंपनी पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाये और जांच की मांग की।

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि आज नगरपालिका के साथ अनुबंध पर काम कर रही कंपनी एमआईटूसी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे अपने कर्मचारियों का दो महीने से वेतन नहीं दिया था। इसी को लेकर गतिरोध बनने पर कर्मियों ने हड़ताल कर रखी है। कंपनी पर नगर पालिका से जो अनुबंध हुआ है, उसकी शर्तों का पालन नहीं करने का आरोप है। इसमें वेतन देना पालिका की नहीं, कंपनी की जिम्मेदारी है। हमने वेतन दिलाने का भरोसा देकर कर्मचारियों को भी काम पर लौटने के लिए कहा गया है। वहीं कंपनी के अधिकारियों को भी कार्यालय में बुलाया गया है। कंपनी के साथ ही पालिका के लोगों से भी वार्ता कर स्थिति की जानकारी की जायेगी। कर्मचारियों की वेतन दिलाने की मांग जायज है। कंपनी के कारण शहर की सफाई व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे। वहीं कंपनी के सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि पालिका से भुगतान नहीं होने के कारण ही आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। शुक्रवार को केवल 15 टिपर वाहनों को वार्डों में निकाला गया है। कर्मचारियों से वार्ता जारी है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंभीर जांच में फंसे पालिका के बड़े बाबू पर गिरी गाज, चेयरपर्सन ने हटाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  59 साल पुराने बकाया किराये में जीएसटी लेने पर पालिका में रारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर कर्मचारियों में रोष, प्रबंधन के खिलाफ धरना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का हुआ गठनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »