MUZAFFARNAGAR-मतगणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम बोले-निष्पक्ष रहें सभी अफसर

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने अब लोकसभा चुनाव के लिए चार जून को प्रस्तावित मतगणना की तैयारियों के लिए कवायद शुरू कर दी है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बुधवार को राजनीतिक दलों के लोगों और प्रत्याशियों के साथ मीटिंग करते हुए मतगणना की व्यवस्था की जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम और सहायक रिटर्निंग ऑफीसर के साथ भी मीटिंग करते हुए मतगणना के दौरान पूरी तरह से निष्पक्ष रहने पर जोर दिया।

बता दें कि जनपद की छह विधानसभा सीटों पर मुजफ्फरनगर और बिजनौर संसदीय सीटों के लिए पहले चरण में 19 अपै्रल को मतदान सम्पन्न हुआ था। अभी तक सात में पांच चरणों का मतदान पूर्ण हो चुका है। चार जून को मतगणना का दिन निर्धारित किया गया है। इसमें जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना नवीन मंडी स्थल पर कराई जायेगी। जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। इसी को लेकर बुधवार को कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करते हुए मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तय किये गये दिशा निर्देशों और व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों से अपने मतगणना एजेंट की सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। साथ ही अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग ऑफीसरों को भी मतगणना के दौरान पूरी तरह से निष्पक्ष बने रहने और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाया गया है। उन्होंने मतगणना स्थल नवीन मंडी स्थल पर मतगणना के दिन होने वाली तैयारियों और व्यवस्था को लेकर बिन्दूवार जानकारी दी और सभी व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियो को मतगणना स्थल पर बेरीकेडिंग, पानी, भोजन, सुरक्षा व्यवस्था, एंट्री गेट, पार्किंग, मतगणना स्थल के अंदर टेबल चेकिंग से संबंधित सभी बिन्दुओं पर आयोग के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करने पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए की नजरों में खटका होटल स्वर्ण इन

बैठक में बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति, इलम सिंह गुर्जर, सपा नेता साजिद हसन के अलावा अन्य प्रतिनिधि व प्रत्याशी के साथ ही सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, एसपी देहात आदित्य बंसल,सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जोहरी, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव, एसडीएम एआरओ पुरकाजी निकिता शर्मा, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, एसडीएम सदर परमानंद झा, तहसीलदार संजय कुमार, नगरपालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ साथ खाद्य विभाग, आबकारी विभाग, समाज कल्याण, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी, फायर बिग्रेड विभाग, आपूर्ति विभाग, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूपीपीएससी की परीक्षा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एमडीए की नजरों में खटका होटल स्वर्ण इनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बारिश से घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बची बच्चियों की जान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ओटिज्म प्रभावित बच्चों के लिए आगे आई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »