मंसूरपुर में हाईवे पर हादसा, बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बाइक पर जा रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर भारी हंगामा किया और एम्बुलेंस को भी रोक दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने भी वहां पहुंचकर हंगामा किया और यातायात जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला के पास हाईवे पर स्थित ईंट भट्टे के पास शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। गांव चंदसीना निवासी युवक विपिन कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे से होकर गुजर रहा था। नावला गंाव के पास ही तेज गति से आती ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने विपिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को एम्बुलेंस बुलाकर उपचार के लिए भिजवाने की व्यवस्था की और परिजनों को भी सूचित कर दिया।

परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। युवक विपिन की मौत होने पर परिजनों ने मौके पर ही विलाप शुरू कर दिया था। महिलाओं ने एम्बुलेंस को रोक दिया और वहीं उसके आगे बैठ गई। इसी बीच ग्रामीणों ने भी रोष व्यक्त करते हुए हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बताया कि थाना क्षेत्र के नावला ईट भट्टे के समीप सुबह हादसा हुआ है, इसमें एक युवक की मौत हो गई। घायल को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन शव के साथ परिजन प्रदर्शन करने लगे। बाद में कार्यवाही का भरोसा देकर परिजनों को समझाया गया और जाम खुलवाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नूर ज्वैलर्स की डकैती का पर्दाफाश, पडौसी ने कराई थी वारदात

चरथावल हादसे में मदरसा छात्र की मौत

चरथावल रोड पर बीती रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक नाज़िम निवासी गांव खिवाई ज़िला मेरठ की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक नाजिम गांव कुल्हेड़ी स्थित एक मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। बीती रात वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। इसी बीच एक कार चालक ने बाइक सवारों को बुरी तरह रौंद दिया था, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। घायलों को ज़िला अस्पताल रैफर किया गया था। यहां पर उपचार के दौरान नाजिम की मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे युवक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MAHASHIVRATRI-भगवान शिव का अभिषेक करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी थाना घेर किसानों ने बजाया आंदोलन का रणसिंघाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कल्लू भाई की दुकान पर जीएसटी का छापा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कल्लू भाई की दुकान पर जीएसटी का छापाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »