MUZAFFARNAGAR-मंत्रियों के आवास पर खूब उड़े अबीर-ओ-गुलाल

मुजफ्फरनगर। सोमवार को रंगों के त्योहार होली पर लोग सड़कों पर उतर पड़े। एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाकर लोगों ने होली की बधाई दी। इसके साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों के आवास पर भी होली का उल्लास पूरे चरम पर नजर आया। यूपी में एनडीए गठबंधन के साथ आने के बाद अंकित विहार में काबीना मंत्री बने अनिल कुमार के आवास पर इस बार की होली खास रंग लेकर आई। वहीं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर खूब रंग और गुलाल उड़ाया गया।


राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने लोगों के साथ होली खेली। मंत्री कपिल देव अग्रवाल रंगोत्सव के त्योहार में लोगों संग झूमते नजर आए। राज्यमंत्री ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व रंगो का त्यौहार है। रंगो का पर्व देश में खुशहाली और प्यार तथा स्नेह का द्योतक है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपने आवास पर लोगों संग होली खेली। उन्होंने जनपद वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात रही। पुलिस कर्मियों ने भी लोगों रंग लगाकर होली की शुभकमानाएं दी।

अंकित विहार स्थित अपने आवास पर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री और रालोद के पुरकाजी सीट से विधायक अनिल कुमार ने भी परिवार, समर्थकों और गठबंधन के नेताओं के साथ होली खेली। भाजपा और रालोद के कार्यकर्ता भी उनको गुलाल लगाने के लिए पहुंचे थे।

इसके साथ ही बिजनौर सीट से रालोद प्रत्याशी विधायक मीरापुर चंदन सिंह चौहान के घर पर भी इस बार की होली खास रही। युवा रालोद के अध्यक्ष और बिजनौर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी चंदन ने अपनी पत्नी याशिका और अन्य परिजनों के साथ होली मनाई।

नई मंडी पटेलनगर स्थित अपने आवास पर नगरपालिका सभासद सीमा जैन ने भी होली खेली। इस दौरान पूर्व सभासद और भाजपा नेता विकल्प जैन ने होली खेलने आये मित्रों, समर्थकों और परिजनों के साथ खूब मस्ती की। विकल्प जैन ने सभी को मिल जुलकर त्यौहार मनाने का संदेश दिया। जानसठ रोड पर मीका बिहार स्थित वरिष्ठ समाजसेवी भीमसेन कंसल और पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने होली कार्यक्रमों का आयोजन किया।

यहां पर लोगों ने पूरे परिवार के साथ खूब मस्ती की और डीजे पर बजते गीतों पर जमकर डांस करते हुए गुलाल उड़ाकर होली खेली। इसके साथ ही होली पर्व के मौके पर नागरिक रंगों से सराबोर हैं। एक-दूसरे के घर पर जाकर गुलाल अबीर लगा होली की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कहीं ठंडई में घुली होली की मस्ती है तो कहीं पानी और रंग से भरी पिचाकारियां इस पर्व की खुशियों को दूना किए दी जा रही हैं।

बच्चों ने त्योहार का मजा कई गुना बढ़ा दिया है। गली मोहल्लों में एक दूसरे को रंगों से नहलाते बच्चे और उनको समझाती उनकी माताएं। कुछ ऐसा ही होली का मनोरम दृश्य जिले की गलियों में देखने को मिला। नगर के शिव चौक, रामपुरी, नई मंडी, केवलपुरी, जसवंतपुरी, साकेत, जाट कालोनी, प्रेमपुरी, गांधी कालोनी, नई मंडी पटेल नगर, भरतिया कालोनी, अंबा विहार, आनन्दपुरी, कृष्णापुरी, दयालपुरम, सुभाष नगर आदि मोहल्लों में होली की धूम रही।

इसे भी पढ़ें:  CM Yogi: गुंडा टैक्स खत्म, नई भर्तियों की सौगात और विपक्ष पर हमला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस, टॉपर बच्चे हुए सम्मानितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  CM Yogi: गुंडा टैक्स खत्म, नई भर्तियों की सौगात और विपक्ष पर हमला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना वार्षिक परीक्षा परिणाम दिवस, टॉपर बच्चे हुए सम्मानितजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »