प्रदूषण अधिकारी के कारण युवक की जान पर बन गई आफत, डीएम अधिकारी पर भड़के

मुजफ्फरनगर। कुछ भी गलत होने पर लोगों को उम्मीद रहती है कि विभाग के अधिकारी, शासन या प्रशासन इस गलत होने को रोकने के लिए काम करेगा, लेकिन शिकायत की जानी चाहिए। ऐसे में काफी मामले तो शिकायतकर्ता नहीं मिलने के कारण गलत कार्य होता ही चला जाता है, कहीं शिकायत होती भी है तो उसका निस्तारण नहीं होता और अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें शिकायत करने वाले युवक की पूरी पहचान ही अधिकारियों ने आरोपियों को बता दी। उसका फोन नम्बर भी उपलब्ध करा दिया। ऐसे में अब शिकायतकर्ता को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित की जान पर आफत बनी तो उसने डीएम से सुरक्षा मांगी। ऐसे में डीएम ने पहचान उजागर करने पर विभागीय अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और जवाब तलब किया है।

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर चल रही कंपनी में छापा, डेढ़ करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

पूरा मामला प्रदूषण विभाग से जुड़ा हुआ है। दरअसल, गांव उमरपुर निवासी एक युवक शिव कुमार ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर गुड़ कोल्हुओं में जलाए जा रहे प्रतिबंधित कचरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। शिव कुमार का आरोप है कि उनके गांव उमरपुर और इसके पास के ग्राम ढिंढावली में नौ गुड़ कोल्हुओं में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पन्नी, प्लास्टिक, रबड़, जूते-चप्पल की कतरन आदि ईंधन के रूप में जलाए जा रहे हैं, जिससे भारी प्रदूषण फैल रहा है। शिव कुमार कहते हैं कि ढिंढावली में जलाए जा रहे कचरे के चलते क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (।फप्) खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। प्रदूषण के कारण ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। विशेषकर बीमार को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवक का कहना है कि इस समस्या के खिलाफ पहले भी तीन बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन प्रदूषण विभाग ने उसकी शिकायत का समाधान करने के बजाय उसकी पहचान कचरा जलाने वालों को उजागर कर दी। शिव कुमार का कहना है, “पहचान उजागर होने के बाद अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इन फोन कॉल्स में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए डराया जा रहा है। कहा कि उसे किसी झूठे मामले में फंसाने या उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटने की साजिश रची जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बाग चौकीदार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शिव कुमार द्वारा प्रदूषण फैलाने वालों की वीडियो डीएम उमेश मिश्रा को सौंपने के बाद जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय अधिकारी अंकित कुमार से फोन पर बातचीत की। डीएम ने अधिकारी की जमकर क्लास लगाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और किसी भी प्रकार की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से प्रदूषण से त्रस्त उमरपुर और ढिंढावली के ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहे थे और अब डीएम द्वारा उठाए गए कदमों से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। हालांकि ये देखना बाकी है कि दोषियों के खिलाफ कब और क्या कदम उठाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ENCOUNTER--शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, पांच गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा की सरकारों ने युवाओं, किसानों और मजदूरों को ठगाः हरेन्द्र मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पलटी बारातियों की बस, 50 से ज्यादा घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा की सरकारों ने युवाओं, किसानों और मजदूरों को ठगाः हरेन्द्र मलिकजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »