गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस ने शनिवार को देर रात 15,000 रुपये के इनामी व गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान लाल सिंह पुत्र फक्कर सिंह निवासी ग्राम चन्द्रपुर थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस मुठभेड़ मुजफ्फरनगर-मीरापुर मार्ग पर खतौली तिराहे के पास उस समय हुई जब चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश ने बरामद बाइक को इटावा से चोरी किया था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी ने सफाई कर्मचारियों को दिया पसंदीदा तोहफा


जानसठ पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लाल सिंह एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 22 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें डकैती, लूट, बलात्कार, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं धोखाधड़ी जैसे मामले शामिल हैं। विशेष रूप से वह थाना जानसठ में दर्ज मु.अ.सं. 129/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ व प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ के नेतृत्व में की गई। मुठभेड़ में थाना जानसठ के उपनिरीक्षक मोहित कुमार तेवतिया, धर्मवीर कर्दम, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, जीत सिंह एवं कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की लोगों से अपनी नई वोट बनवाने की अपीलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी ने सफाई कर्मचारियों को दिया पसंदीदा तोहफा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी के समक्ष पेश होगा प्रोजेक्ट मोती झीलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »