मिठाई की दुकान में उठी एक चिंगारी ने राख कर दिया लाखों का सामान

मुजफ्फरनगर। शहर के अति व्यस्त माने जाने वाले अंसारी रोड पर स्थित एक मिठाई की दुकान में आग लग जाने से बुधवार को अफरा-तफरी का आलम बन गया। यह मिठाई की दुकान काफी पुरानी है और दुकान के पीछे ही मिठाई एवं नमकीन आदि खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए गोदाम भी बनाया हुआ है। इसी गोदाम में भड़की एक चिंगारी ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया और भयंकर आग के कारण यहां पर लाखों रुपये का नुकसान मिठाई व्यापारी को हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन बड़े नुकसान को नहीं बचा पाये। खिड़की और दरवाजों को तोड़कर टीम ने आग बुझाने के लिए दूसरे लोगों की मदद से तेजी से काम किया। इस दौरान अंसारी रोड पर जाम की समस्या भी बनी रही।

इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शव

नगरपालिका परिषद् में पूर्व सदस्य रहे और व्यापारी नेता सुभाष मित्तल की अंसारी रोड पर न्यू शंकर स्वीट्स के नाम से मिठाई और नमकीन की दुकान है। इसी दुकान के पीछे ही मिठाई आदि खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए उनके द्वारा गोदाम और दुकान के ऊपर मीटिंग हॉल एवं रेस्टोरेंट बनाया हुआ है। बुधवार को अचानक ही दुकान में उस समय आग लग गई, जबकि गोदाम में मिठाई आदि तैयार करते समय कारीगर अपने कार्य में व्यस्त थे और यहां पर एक चिंगारी के भड़कने के बाद आग तेजी से फैलने लगी। आग को भड़कता देखकर गोदाम और दुकान में काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी का आलम बन गया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी तथा काफी लोग आग बुझाने के प्रयास में भी जुट गये। दुकान से उठता काला धुआं आकाश तक पहुंचने लगा और आग की लपटें भी लगातार बढ़ रही थी।

इसको लेकर मार्किट में भी हलचल पैदा हो गई और काफी संख्या में लोग यहां पर जुट गये। एफएसओ आरके यादव अपनी टीम के साथ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। यहां पर तेजी से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन गली संकरी होने और गोदाम तक पहुंचने के लिए रास्ता भी ज्यादा खुला नहीं होने के कारण फायर कर्मियों ने खिड़कियों की लोहे की जालियों को तोड़कर आग बुझाने के लिए व्यवस्था बनाने का काम किया। दुकान मालिक व्यापारी नेता सुभाष मित्तल ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ सूझ ही नहीं सका और कुछ ही देर की आग ने लाखों रुपये का नुकसान कर दिया है। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पीड़ित की समस्या का समाधान करने में न करें देरी: सीएम योगीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंच

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंचजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »