एक अकेले बदमाश ने तमंचा लेकर एक्सिस बैंक में डाला 40 लाख का डाका

शामली। जनपद में दिनदहाड़े बेखौफ एक बदमाश ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाश ने बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट की है और बैंक से 40 लाख रुपए की लूट कर फरार हो गया है। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी मे कैद हो गयी। तस्वीरो मे आप देख सकते है किस तरह से बदमाश बैंक मैनेजर के चेम्बर मे बैठा हुआ और वही पर मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर 40 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया और बैंक मैनेजर व बैंक स्टॉफ के हाथ ऊपर कराकर बैंक से फरार हो गये। बैंक मे सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था। सुरक्षा गार्ड के मुताबिक बैंक मैनेजर ने बदमाश पर गोली चलाने से मना कर दिया था। पूरी घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक की है। घटना से पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसपी राम सेवक गौतम कई थानो की पुलिस के साथ मौक़े पर पहुंचे और इस पूरे घटनाक्रम की जाँच पड़ताल की।

पूछताछ के दौरान बैंक मैनेजर नमन जैन ने बताया कि एक नकाबपोश बदमाश बैंक मे घुसा और वो सीधा मेरे केबिन मे आ गया और मुझे उसने बताया कि उसके ऊपर 38 लाख रुपए का होम लोन है जिसको वह चुका पाने मे असमर्थ है। जिसके बाद आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और कहने लगा या तो आज मै मर जाऊंगा या फिर तुम्हे मार दूंगा। मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर बदमाश ने 40 लाख रुपए की डिमांड की जिसके बाद मैनेजर ने कैशयर को 40 लाख रुपए लेकर अपने केबिन मे आने के लिए कहा जैसे ही केशयर मैनेजर के केबिन मे 40 लाख रुपए लेकर पहुंचा तो अज्ञात बदमाश ने पैसे एक बेग में रख लिए और मैनेजर व केशयर को गन पॉइंट पर लेकर बैंक से फ़िल्मी स्टाइल में बाहर निकला और रफू चककर हो गया। वहीं एसपी राम सेवक ने बताया की बैंक से एक संदिग्ध युवक 40 लाख रुपए केश लेकर चला गया है। जिसकी पहचान कराई जा रही है। हालांकि बैंक लूट का मामला पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। फिलहाल बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। दीनदहाड़े शामली मे हुई बैंक लूट की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आगे की वैधानिक कारवाही शुरू कर दी है ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पारा @ 41--भीषण गर्मी में जाम, जनजीवन बेहाल

गार्ड ने बदमाश के सीने पर लगाई बंदूक, शाखा प्रबंधक बोले-गोली मत चलाना

बैंक में कैश लाने व ले जाने की गाड़ी पर तैनात गार्ड बोबी निवासी गांव मन्ना माजरा ने बताया वह शाखा प्रबंधक के कक्ष के पीछे पानी पी रहे थे। पानी पीने के बाद जैसे ही वह वापस मुड़ा तो उसने देखा कि एक बदमाश ने अपने दोनाें हाथ से तमंचा तान रखे थे और शाखा प्रबंधक व कैशियर हाथ ऊपर किए हुए खड़े थे। यह देखकर उसने बदमाश की छाती पर बंदूक तान दी, लेकिन तभी शाखा प्रबंधक बोले कि गोली मत चलाना। इसके बाद बदमाश शाखा प्रबंधक व कैशियर को गेट तक ले गया। वह भी उनके पीछे था, लेकिन शाखा प्रबंधक ने गेट पर जाते ही उन्हें अंदर बैंक में जाने को कहा।

इसे भी पढ़ें:  ताजमहल तक पहुंचा पानी...लोगों में दहशत.... रात तक हो सकती है खतरनाक स्थिति

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट पर डीएम ने की सफाई, सीएम प्रोग्राम को परखी व्यवस्थाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रबुद्ध सम्मेलन-सीएम योगी ने शुकदेव को नमन कर चौधरी साहब को किया याद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंगजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »